जनवाणी संवाददाता |
नगीना: गुरुवार की शाम ड्रग इंस्पेक्टर उमेश कुमार भारती ने अपनी टीम के साथ आजाद कॉलोनी लाइन पर स्थित शर्मा मेडिकल व राठौर मेडिकल स्टोर पर अचानक पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। जिसमे टीम को प्रतिबंधित दवाइयां तो हाथ नही लगी कुछ संदिग्ध दवाइयों के एक एक सेम्पल लिए व दवाईओं के बिल पूरे न मिल पाने पर फार्म 15 के अंतर्गत कारवाई की गई। जिसके अंतर्गत दोनों मेडिकलों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि यदि नगर में कोई भी मेडिकल स्टोर स्वामी प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

