जनवाणी संवाददाता|
नगीना: कृषि विज्ञान केंद्र नगीना द्वारा पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के समापन समारोह पर निदेशक प्रसार ने उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति और समय के अनुसार किसानों को अपनी आमदनी को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कृषि विविधीकरण अपनाना जरूरी है, साथ ही साथ गांव में रोजगार परक विषय संबंधित जैसे मधुमक्खी पालन, गोपालन, बीज उत्पादन, केला की खेती, ड्रैगन फूड आदि नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करें।
केंद्र के वैज्ञानिक डा.केके सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बायोफोटीर्फाइड प्रजातियों की खेती अधिक लाभप्रद होगी क्योंकि इससे अपने स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही साथ इसकी बिक्री से अधिक आमदनी प्राप्त की जा सकती है।

