Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कैराना वाया केरटू होते हुए गंगोह तक बसें चलाने की मांग

  • चौ. मुंशाद अली चौहान ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव दभेडी खुर्द के प्रधानपति चौ. मुंशाद अली चौहान ने प्रदेश के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को ज्ञापन सौंपकर कैराना वाया खुरगान, अकबरुर सन्हैटी, केरटू तथा टोडा मोड होते हुए गंगोह तक बस चलवाए जाने की मांग की है।

शनिवार को कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव दभेडी खुर्द के ग्राम प्रधानपति औऱ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुंशाद अली चौहान ने प्रदेश के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि आजादी के करीब 70 वर्षों के बाद भी कैराना खादर क्षेत्र में परिवहन की व्यवस्था नहीं है जिससे यह क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

कैराना यमुना नदी खादर क्षेत्र के किनारे करीब 50 ग्राम पंचायतों में हजारों की संख्या में लोग परिवहन सुविधा से वंचित है। परिवहन की व्यवस्था न होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मूलभूत सुविधाओं से भी जनता वंचित है। ग्रामीणों द्वारा समस्याओं को प्रमुखता से तत्कालीन जिलाधिकारी एनपी सिंह के समक्ष उठाया था।

जिस पर उन्होंने समस्याओं को देखते हुए तब पांच बसों का संचालन कराया था। जिसमें कैराना वाया खुरगान, सुन्हेटी, केरटू, टोडा मोड, गंगोह तक संचालन प्रारंभ हो गया था लेकिन यह सुविधा पिछले काफी समय से बंद है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल से उक्त मार्ग पर बसों का संचालन प्रारंभ कराए जाने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img