Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कन्या सुमंगला योजना में 3599 लाभार्थियों को 63.78 लाख हस्तांतरित

प्रभारी मंत्री किया ‘हिंसा छिपाएं नहीं, हमें बताएं’ कार्यक्रम का शुभारम्भ

राज्यमंत्री, सांसद, विधायक ने किया महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अजीत सिंह पाल, सांसद प्रदीप चौधरी तथा सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने संयुक्त रूप से विकास भवन में आयोजित महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम के लिए अभियान ‘हिंसा छिपाए नही, हमें बताएं’ कार्यक्रम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया। बाद में राज्यमंत्री, सांसद और विधायक ने महिला सशक्तिरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शनिवार को विकास भवन मेें मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित ‘हिंसा छिपाए नहीं, हमें बताएं’ कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जो इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। राज्यमंत्री ने कहा कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 11585 लाभार्थियों को प्रथम किस्त एवं अनुदान के रूप में कुल धनराशि 295.87 लाख एवं 12514 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप में कुल धनराशि 199.71 लाख प्रदान की गयी है।

06 14

मुख्यमंत्री कन्या सुंमगला योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में वर्तमान तक 3599 लाभार्थियों को कुल 63.78 लाख की धनराशि उनके खाते हस्तांतरित की गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 04 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। बैठक के बाद में प्रभारी मंत्री अजीत पाल, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने मुख्य विकास भवन परिसर से मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण सम्मान महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा से रोकथाम अभियान प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ वीर बहादुर ढाका, एसडीएम शामली संदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय सहित आदि अधिकारी एवं नारी शक्ति के रूप में समूह की महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आदि उपस्थित रही।

07 16

वन स्टॉप सेंटर 176 में से 116 केस निस्तारित

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर जनपद शामली में दिनांक 11 दिसम्बर 2019 से कार्य कर रहा है। जिसमें पीडित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस कानूनी सहायता, काउन्सलिग सहायता, मेडिकल सहायता,अल्पावास की सुविधा प्रदान की जा रही है। वन स्टॉप सेन्टर में अब तक 176 केस पीडित महिलाओं द्वारा दर्ज कराये जा चुके है, जिनमें घरेलू हिंसा, छेड-छाड, दहेज प्रथा आदि के केस सामिल है। 176 केसों में केन्द्र के द्वारा 116 केसों का निस्तारण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 575 लाभार्थियों को 304.71 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया जा चुका है।

महिलाओं को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर: सांसद

कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी ने नारी शक्ति के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिला सशक्तिकरण के विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लघु उद्योगों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके बल पर नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम बहुत ही सफल साबित हो रहे हैं।

महिलाओं, बेटियों को बढावा दे रही सरकार: विधायक

शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकरार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है। महिलाओं को सरकार द्वारा अनेक प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए पढ़े बेटिया, बढ़े बेटियां अभियान चला रहा है। गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह आदि की योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित किया जा रहा है।

सजग और अत्मनिर्भर बन रही महिलाएं: डा. प्रियंवदा

महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा ने नारी शक्ति के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले साढे 3 साल में प्रदेश सरकार ने एक संरक्षक की तरह महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने का काम रही है। महिलाओं को विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने नारी शक्ति से कहा कि महिलाओं को अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनते हुए हर समय सजग रहने की आवश्यकता है।

17 से 25 तक चलेगा मिशन शक्ति प्रथम चरण

​जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत महिला एंव बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए एक विशेष अभियान चलाये जाने के निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण 17 से 20 अक्टूबर 2020 तक चलेगा। बाद में विभिन्न विभागों द्वारा अन्तर्विभागीय समन्वय द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के सम्बन्ध में विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त विशेष अभियान का समापन माह अप्रैल 2021 में होगा। उक्त विशेष अभियान के संचालन के दौरान महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन तथा महिला अपराध व बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरूकता पैदा करने हेतु प्रत्येक माह एक सप्ताह के विशिष्ट कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। उक्त विशेष अभियान का नाम मिशन शक्ति होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img