Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सिल्ट या सफाई, कारण साफ नहीं

  • शनिवार से मेरठ के लोग गंगाजल की आपूर्ति से हुए वंचित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दशहरे से पहले ही गंगनहर में पानी बंद देने के कारण महानगर के लोगों को गंगाजल की आपूर्ति से वंचित होना पड़ गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आम तौर पर गंगनहर की सफाई आदि कार्यों के लिए हरिद्वार से गंगनहर में पानी की आपूर्ति दशहरे से दीपावली के बीच रोक दी जाती है, लेकिन इस बार 24 सितंबर यानी शनिवार को ही गंगनहर में पानी की सप्लाई रोक दी गई है।

इससे मेरठ में गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई है। नगर निगम की ओर से जलापूर्ति पम्पों के जरिये करने की योजना बना ली गई है। हर साल गंगनहर की सफाई के बाद पानी की सप्लाई दिवाली पर शुरू हो जाती है। इस बार दशहरा से करीब 12 दिन पहले नहर का पानी रोक दिया गया।

ऐसे में देखना होगा कि इस बार कितने दिनों तक मेरठ के नागरिकों को गंगाजल की आपूर्ति से वंचित रहना होगा। बताते चले कि मेरठ को गंगाजल की आपूर्ति के लिए भोला में प्लांट लगाया गया है। जहां के सूत्र बताते हैं कि इस बार बहुत ज्यादा सिल्ट आ जाने के कारण बिना पूर्व सूचना के एकाएक पानी बंद करना पड़ा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img