Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बारिश ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी

  • बारिश के कारण धान की फसल को भारी नुकसान, गन्ना, पशु चारा और सब्जी भी हुई प्रभावित

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: पिछले कई दिन से हो रही बेतहाशा बारिश ने चारों ओर तबाही मचा रखी है। किसान भी इससे अछूता नहीं रहा है। क्षेत्र के खेतों में दूर तक पानी भरा हुआ है। बारिश के कारण धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा गन्ना, पशु चारा व सब्जी आदि भी प्रभावित हुई है। जिससे किसान की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने क्षेत्र का सर्वे कराके पीड़ित किसानों की मदद की मांग की है।

किसान अशोक सिरोही का कहना है कि धान की फसल गिरने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पानी भरने के कारण बाल काले पड़ जाएंगे। जिससे धान खराब हो जाएगा। गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। चारे की अधिकांश फसल भी बेकार हो गई। सर्वे करा के किसानों के नुकसान की भरपाई कराई जाए।

किसान अनिल सिरोही पुत्र योगेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार बारिश उम्मीद से कहीं अधिक और बेमौसम हो रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को हुआ है। धान की फसल बोने वाले किसान बारिश के कारण बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों की मदद करे।

किसान अजय त्यागी उर्फ पिंटू नंगला का कहना है कि धान का नुकसान तो हुआ ही है। पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। खेतों में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते चारे की फसल भी बर्बाद हो गई है। ऐसे में किसान खुद को बेबस महसूस कर रहा है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में सर्वे कराके पीड़ित किसानों की मदद करनी चाहिए।

किसान दिनेश सोम का कहना है कि कई दिन से हो रही बारिश धान के साथ अन्य फसलों के लिए भी बर्बादी का कारण बनी है। धान की फसल पूरी तरह लेट गई है। जिससे धान के बाल काले पड़ जाएंगे और उपज भी कम होगी। इसके अलावा गन्ने की फसल भी बारिश से प्रभावित हुई है। खेतों में दूर तक पानी भरा हुआ है। किसान अपने खेतों में भी नहीं जा पा रहा है। भारी बारिश के कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img