Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कोताही कतई नहीं

  • कलक्ट्रेट से शुरू किया गया मिशन शक्ति अभियान, कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: मंडलायुक्त संजय कुमार ने मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आना होगा।

संजय कुमार कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति कार्यक्रम का संदेश प्रसारित करने वाली एलईडी वैन तथा स्कूली छात्राओं की रैली को झंडा दिखाकर रवाना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में संलिप्त अपराधियों की खैर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न करने वालों को चिन्हित कर दंडित किया जाएगा।

पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पूरे मण्डल में विशेष अभियान चलाकर महिला व बालिका अपराधियों की कमर तोड़ने का काम पुलिस करेगी। सभी थानों में महिला हेल्प लाइन स्थापित होगी। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में, स्थानीय निकाय, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों, श्रमिकों, किसानों आदि सभी वर्गों के लोगों को महिला अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र निम, मेयर संजीव वालिया, वरष्ठि पुलिस अधीक्षक डॉ. एस.चेनप्पा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस.बी.सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, भाजपा के शहर अध्यक्ष श्री राकेश जैन सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर, पुलिस अधीक्षक देहात अशोक मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रेम चंद सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img