Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया कारागार अस्पताल का निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर के निर्देश पर जिला जेल, बलरामपुर का निरीक्षण एवं जेल में विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । निरीक्षण के दौरान सचिव जिला प्राधिकरण बलरामपुर ज्ञानेन्द्र कुमार द्वारा जिला कारागार में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल में भर्ती बन्दी मरीजों का हाल-चाल पूछा गया। फार्मेसी में रखी दवाओं के उपयोग की जानकारी ली गयी। बन्दी मरीजो को समुचित इलाज उपलब्ध कराने हेतु प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

महिला बैरक में महिला बंदियों हेतु विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में महिला बंदियों को उनके अधिकारों तथा महिला अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा बन्दियों के पास अपने मामले के पैरवी हेतु अधिवक्ताओं की उपलब्धता/पैरवी के सम्बन्ध में भी पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी बन्दी के पास अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता न हो तो जेल अधीक्षक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर को भेज सकते है।

इस दौरान पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल मैनुअल के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। जेल अधीक्षक कारागार की समुचित साफ-सफाई बन्दियों को पीने के पानी की उपलब्धता एवं मच्छरों से बचने हेतु नियमित फागिंग कराये जाने तथा समुचित व्यवस्था उपलब्घ कराने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

महिला बन्दियों के साथ रह रहे सभी बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया। जिला कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में नामित पीएलवी द्वारा सभी बन्दियों को डाटा कम्प्यूटर पर अपलोड कराने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया जिससे समय पर सूचना मिल सके। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर एवं पैनल अधिवक्ता मुकेश सिंह उपिस्थत रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img