Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 28 सितम्बर 2022, देखें वीडियो न्यूज़


01– देश के खिलाफ साजिश, राज्यों में हिंसा और टेरर फंडिंग का पीएफआई पर आरोप। पांच साल के लिए लगाया गया प्रतिबन्ध।

केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उससे जुड़े संगठनों पर पांच साल की पाबंदी लगा दी है। जिन संगठनों पर पाबंदी लगाई गई है, उनमें कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया, रिहैब इंडिया फाउंडेशन, ऑल इंडिया इमाम काउंसिल, नेशनल कन्फेडेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइंजेशन, विमेंस फ्रंट, जूनियर फंर्ट, एंपावर इंडिया फाउंडेशन शामिल हैं।

01 PFI


02– पीएफआई के काले कारनामों की होम मिनिस्ट्री ने जारी की लिस्ट। खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी जुड़े हैं तार।

गृह मंत्रालय ने पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों के खेल और काले कारनामों की एक लिस्ट भी जारी की है। जिससे यह पता चलता है कि ये सभी संगठन देश के कई राज्यों में दंगा करवाने, हत्याएं करवाने और देश के खिलाफ साजिश रचने में लिप्त रहे हैं। पीएफआई के तार खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी जुड़े हुए हैं।

02 PFI 1


03– केरल से गिरफ्तार पीएफआई के प्रचारक शफीक पाएथ ने किया बड़ा खुलासा। बताया, झूठी कहानी कहकर खाड़ी देशों से जुटाते थे पैसा।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानि पीएफआई के प्रचारक व सक्रिय सदस्य खाड़ी देशों से जकात का पैसा जुटाते हैं। इसके लिए वहां के अमीर कारोबारियों को भारत में मुस्लिमों पर जुल्म की झूठी कहानी बयां करते हैं। फिर उन्हीं पैसे से भारत में आतंक की पाठशाला चलाते हैं। इसका खुलासा केरल के कोझिकोड से ईडी की गिरफ्त में आए पीएफआई प्रचारक शफीक पाएथ की पूछताछ में हुआ है।

03 PFI 1


04– विदेशी खुफिया एजेंसियों का मोहरा बन चुका था पीएफआई। टारगेट किलिंग व सांप्रदायिक विवाद में मिले अहम् सुबूत!।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पीएफआई के फाउंडिंग मेंबर्स, सिम्मी से जुड़े रहे हैं। ये संगठन भारत में प्रतिबंधित है। जमात-उल-मुजाहिदीन, बांग्लादेश के साथ भी पीएफआई के संबंध बताए जाते हैं। इस पर भी बैन लगा है। दिल्ली पुलिस के पूर्व स्पेशल सीपी करनैल सिंह मानते हैं कि पीएफआई की गतिविधियां संदिग्ध रही हैं। जांच एजेंसियों को काफी सबूत मिले हैं। विदेशी खुफिया एजेंसियां, ऐसे संगठनों को ही मोहरा बनाकर देश में तोड़फोड़ की साजिश रचती हैं। पीएफआई पर प्रतिबंध लगाना बहुत जरूरी था।

04 KARNEL SINGH


05– पीएफआई पर कई राज्यों में टारगेट किलिंग के आरोप। केरल में सरेआम काट दिया था मलयाली प्रोफेसर का हाथ।

गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि बीते महीनों में देश के विभिन्न राज्यों में हुई टारगेट किलिंग में पीएफआई का हाथ रहा है। इनमें केरल में अभिमन्यु की 2018 में, संजीथ की 2021 में, नंदू की 2021 में। तमिलनाडु में 2019 में रामलिंगम, 2016 में शशि कुमार की हत्या, कर्नाटक में 2017 में शरथ, 2016 में आर. रुद्रेश, 2016 में ही प्रवीण पुजारी और 2022 में प्रवीण नेट्टारू की नृशंस हत्याओं में पीएफआई हाथ रहा है। इन हत्याओं का एकमात्र मकसद देश में शांति भंग करना और लोगों के मन में खौफ पैदा करना था।

05 PFI 1


06– पीएफआई पर प्रतिबन्ध से भड़के असदुद्दीन ओवैसी। बोले- अब हर मुस्लिम युवक की हो सकती है गिरफ्तारी।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगी संगठनों पर प्रतिबन्ध लगने से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी भड़क उठे हैं। ओवैसी ने कहा, ‘अपराध करने वाले कुछ लोगों के गलत काम का ये मतलब नहीं कि संगठन को ही बैन कर दिया जाए’।

06 OVAISI


07– कांग्रेस सांसद ने की आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग। बोले, पीएफआई पर प्रतिबंध लगाना कोई उपाय नहीं।

पीएफआई पर प्रतिबंध लगते ही केरल में कांग्रेस पार्टी के सांसद के. सुरेश भड़क उठे, उन्होंने कहा, पीएफआई पर प्रतिबंध लगाना कोई उपाय नहीं है। हम आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। आरएसएस पूरे देश में हिंदू सांप्रदायिकता फैला रहा है।

07 KERAL INC MP


08– पीएफआई पर लगे बैन को लेकर लालू प्रसाद यादव हुए नाराज़। बोले, सबसे पहले आरएसएस को प्रतिबंधित कीजिए।

देश में पांच साल के लिए पीएफआई पर लगे बैन को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खासा नाराज़ दिखे। पीएफआई बैन पर बात करते हुए लालू ने कहा कि सबसे पहले आरएसएस पर बैन लगना चाहिए। ये लोग हर बात में हिंदु-मुस्लिम करते हैं।

08 LALU YADAV


09– दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव!। आज रात पहुंचेंगे दिल्ली, जल्द कर सकते हैं नामांकन।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। वह जल्द ही इसके लिए नामांकन भी कर सकते हैं। आज रात वह दिल्ली पहुंचेगे।

09 DIGVIJAY SINGH


10– अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से पहले शशि थरूर ने भरी हुंकार। लिखा- लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।

कांग्रेस नेता और पार्टी अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरूर ने अपने बढ़ते समर्थन की ओर इशारा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उर्दू के प्रशिद्ध शायर मजरूह सुल्तानपुरी का एक ‘शेर’ पोस्ट किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता आगामी 30 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन करेंगे।

10 SHASHI THARUR


11– आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत। दिल्ली वक्फ बोर्ड में गबन करने का लगा आरोप।

आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान को बुधवार को कोर्ट ने जमानत दे दी है। विधायक के खिलाफ वक्फ बोर्ड में लेनदेन में हेरफेर करने का आरोप है। अदालत ने 26 सितंबर को खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

11 DELHI AMANATTULLAH


12– त्योहारों के पहले केंद्र का तोहफा, डीए चार प्रतिशत बढ़ा। मुफ्त राशन की स्कीम भी तीन महीने और बढ़ी।

केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनट की बैठक में तीन बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को त्याेहारों के पहले बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

12 CENTRAL WORKERS


13– रेवाड़ी में रोडवेज बस से टकराई कार। पांच युवकों की मौत, 11 यात्री हुए घायल।

आज बुधवार को हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव सालावास के पास एक लाल रंग की क्रेटा कार असंतुलित होकर जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस से जा टकराई। जिससे मौके पर ही पांच युवकों की मौत हो गई और 11 यात्री घायल हो गए।

13 REWADI


14– रिमांड एडवोकेट ने पुलकित की बेल की अर्जी वापस ली। वकील बोले- न लड़ेंगे न लड़ने देंगे केस।

अंकिता हत्याकांड को लेकर आरोपियों की बेल की अर्जी लगाने वाले रिमांड एडवोकेट ने अब केस लड़ने से मना कर दिया है। एडवोकेट जितेंद्र रावत ने कोटद्वार अदालत में लगाई गई बेल अर्जी वापस ले ली है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि अगर अंकिता हत्याकांड को लेकर कोई अधिवक्ता बाहर से आरोपियों की पैरवी करने आते हैं तो एसोसिएशन उसका पूरा विरोध करेगी।

14 UTTARAKHAND


15– ममता सरकार को लगा बड़ा झटका। हाईकोर्ट ने ‘दुआरे राशन’ योजना को अवैध घोषित किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार की ‘दुआरे राशन’ योजना को अवैध घोषित कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि पश्चिम बंगाल सरकार की यह योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के खिलाफ है।

15 MAMTA BANARJI


16– साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने नम आंखों से दी मां को अंतिम विदाई। बेटी सितारा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के निधन के बाद इंटस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता की मां ने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। हैदराबाद में उनको अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, वेंकटेश, नागार्जुन, मोहन बाबू और त्रिविक्रम श्रीनिवास सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे।

16 ACTOR MAHESH


17– दिल्ली शराब घोटाला केस में एक और गिरफ्तारी। ईडी ने समीर महेंद्रू को किया गिरफ्तार।

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के बेहद चर्चित शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार किया था।

17 ED DELHI


18– अभिनेत्री चाहत खन्ना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें। जेल में की थी महाठग सुकेश से मुलाकात।

दो सौ करोड़ की ठगी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री चाहत खन्ना ने जांच में शामिल होने के लिए आर्थिक अपराध शाखा से समय मांगा है। शाखा ने मॉडल निक्की तंबोली, सोफिया के साथ साथ चाहत खन्ना को भी जांच से जुड़ने के लिए नोटिस भेजा था। बताया जा रहा है कि बीमारी की वजह से चाहत खन्ना ने पुलिस से कुछ समय देने की गुजारिश की है।

18 CHAHAT KHANNA


19– अंकिता के परिवार को दिया जाएगा 25 लाख का मुआवजा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने न्यायालय से अनुरोध किया हुआ है कि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिया जाए।

19 CM DHAMI


20– जनपद न्यायाधीश संग डीएम और एसएसपी अचानक पहुंचे जिला कारागार। अधिकारियों ने जेल का किया निरीक्षण।

मेरठ जिले के जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण आज अचानक जिला कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने महिला बैरक, पाकशाला, चिकित्सा वार्ड आदि का निरीक्षण कर विचाराधीन एवं सजायाफता कैदियो से जिला कारागार द्वारा दी जा रही सुविधाओ के संबंध में जानकारी ली।

20 MEERUT 1

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img