जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: साइबर ठगों ने लोगों से ठगी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। साइबर ठग त्यौहारी सीजन का फायदा उठाकर लोगों को लुभावने आफर देकर उनके मोबाइलों पर भारी छूट वाले लिंक भेज रहे हैं। साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए 1930 पर करें। इस पर साइबर ठगी से संबंधित सभी दिशा-निदेर्शों की डिटेल आ जाएगी और संभवत: संबंधित व्यक्ति का पैसा 24 घंटे के अंदर वापस आ जाएगा।

