- बाढ़ पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: जिले में बीते तीन दिन से हुई भयंकर बारिश और नेपाल देश से पानी छोड़े जाने पर राप्ती नदी में बाढ़ आ जाने से जनपद से सटा कई गांव प्रभावित हुए हैं,राप्ती नदी में जलस्तर उच्च स्थान को पार गया है, बलरामपुर नगर,पहलवारा, धुसाह कई घरों में पानी भर गया है, वही ललिया, श्रीदत्त गंज के कई गांव में पानी भर जाने के कारण ,आमजनमानस के साथ पशुओं के लिए चारा,का संकट बन गया है।

बलरामपुर के तेज तर्रार जिलाधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना , कंट्रोल रूम और मीडिया से जानकारी प्राप्त कर बाढ़ प्रभावित गांव का ट्रैक्टर से निरीक्षण कर वहां राहत कार्य और सुरक्षा की व्यवस्था का निर्देश संबंधित को दे रहे है, पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र श्रीदत्तगंज अन्तर्गत चाँदपुर का भ्रमण कर बाढ़ पीडितों की सुरक्षा/बचाव का जायजा लिया गया व छोटे वाहन जैसे साईकिल मोटर, साईकिल व पैदल यात्रियो को बाढ से ग्रसित रोड पर न जाने के कड़े निर्देश दिए गये।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव/राहत हेतु एन0डी0आर0एफ0 तथा थाना स्थानीय पुलिस तत्काल कार्यवाही कर सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

