Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

जब संगकारा ने श्रीलंका को जिताया था टी-20 विश्व कप

  • पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने दिग्गज टीमों को हराया था, कोहली, युवराज और अश्विन का रहा बेहतरीन प्रदर्शन

ज्ञान प्रकाश |

मेरठ: 2007 में टी-20 विश्व कप की शुरुआत के बाद भारतीय टीम 2014 टी-20 विश्व कप के फाइनल में थी। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम खिताबी मुकाबले में उसका मुकाबला श्रीलंका से था। वहीं, श्रीलंका जिसे तीन साल पहले 50 ओवर के फाइनल में हराकर भारत 28 साल बाद विश्व चैंपियन बना था। कुमार संगाकारा की कप्तानी में टीम के पास यह आखिरी मौका था।

भारत ने पहले खेलते हुए 130 रनों का लक्ष्य दिया था। संगकारा की टीम के पास सिर्फ 131 रन का लक्ष्य था। संगाकारा ने कप्तानी पारी खेली। मुश्किल नजर आ रही विकेट पर 35 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए। महेला जयवर्धने ने भी 24 रन बनाए। तिसारा परेरा ने 14 गेंद पर 23 रन बनाकर लंका को विजेता बनवा दिया। श्रीलंका टीम ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया। 2011 का विश्व कप, 2013 की चैंपियंस ट्राफी विजेता टीम इंडिया के पास हैट्रिक का मौका था, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। श्रीलंका कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

अजिंक्य रहाणे सिर्फ तीन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ने 61 रन जोड़े। 10.3 ओवर में भारत का स्कोर 64 रन था। युवराज सिंह 21 गेंदों का सामना कर सिर्फ 11 रन बना पाए। वह कहीं अपने पुराने रंग में नहीं थे। वह न तो बड़े शॉट खेल पा रहे थे और न हीं लंकाई गेंदबाज उन्हें स्ट्राइक ही बदलने दे रहे थे। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान महेंद्र्र सिंह धौनी भी सात गेंद पर 4 रन ही बना पाए।

कोहली ने 58 गेंद पर 5 चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संगाकारा ने 52 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत से दूर कर दिया। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से परास्त किया था। दो विकेट लेने के कारण अमित मिश्रा को मैन आॅफ द मैच चुना गया था। विराट कोहली ने 36 रन बनाए थे। भारत ने 131 रन बनाकर मैच जीत लिया था। एक अन्य मैच में टीम इंडिया ने बांंग्लादेश को आठ विकेट से हराया था।

विराट कोहली ने 57, रोहित शर्मा ने 56 और धौनी ने 22 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए थे। अमित मिश्रा ने तीन और अश्विन ने दो विकेट लिए थे। एक अन्य मैच में टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया को 73 रनों से हराया था। भारत ने पहले खेलते हुए युवराज सिंह के 60, कोहली के 23 और धौनी के 24 रनों के बदौलत 159/7 बनाए थे। जवाब में आॅस्ट्रेलिया की टीम 86 रनों पर आउट हो गई।

आर अश्विन की घातक गेंदबाजी 4/11 और अमित मिश्रा के दो विकेटों ने जीत दिलवाई थी। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। भारत की तरफ से कोहली ने 72, रहाणे ने 32, रोहित ने 24, रैना ने 21 और युवराज ने 18 रन बनाए थे। अश्विन ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

एक नजर

भारत-130/4
विराट कोहली-77, रोहित शर्मा-29, युवराज सिंह-11
गेंदबाजी-कुलशेखरा-1/29, हेराथ-1/23

श्रीलंका-134/4
कुमार संगकारा-52, महेला जयवर्धने-24, परेरा-23
गेंदबाजी-मोहित शर्मा-1/1, अश्विन-1/29, सुरेश रैना-1/24

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img