Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

वुशू की ताउलू स्पर्धा में शशी और मर्सी ने जीता स्वर्ण

जनवाणी संवाददाता |

गांधीनगर: 36वें राष्ट्रीय खेलों की वुशू स्पर्धा में खिलाड़ियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। पुरुषों की दाओशू और गुंशु वर्ग में एसएससीबी के शशी तमांग और महिलाओं के जियांशू और किंगशू वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की मर्सी नागमोंग ने स्वर्ण पदक जीता। गांधीनगर में चल रहे वुशू की स्पर्धाओं में कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। पुरुष वर्ग में एसएससीबी के शशी तमांग को स्वर्ण, मध्य प्रदेश के रोहित यादव को रजत और राजस्थान के बलबंत सिंह को कांस्य पदक मिला है।

32 4

वहीं महिला वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की मर्सी नांगमोंग को स्वर्ण, मणिपुर की निंगथिंग देवी को रजत और मध्य प्रदेश की भूरक्षा दुबे को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। नान क्वान और नानगुन की पुरुष स्पर्धा में एसएससीबी के साजन लामा ने स्वर्ण, दिल्ली के राज कुमार ने रजत और असम के संजीव कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीता।

महिला वर्ग के नानक्वान और नानदाव स्पर्धा में मणिपुर की के लक्ष्मीदेवी ने स्वर्ण, असम की रोंगिला दामेरी ने रजत और झारखंड की गीता झालझो ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले वुशू एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा और महामंत्री जितेन्द्र सिंह बाजवा ने विजेताओं को पदक वितरित किए। इस मौके पर वुशू से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img