Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गंगा बैराज बिजनौर प्रवाहित की 1.95 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: गंगा बैराज में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत रिवर रैचिंग कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम ने एक लाख 95 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं (भारतीय मेजर कार्प) को प्रवाहित व संचित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मत्स्य पालन एक अच्छी योजना है, यह एक आय का अच्छा स्रोत बन सकता है। डीएम उमेश मिश्रा ने मत्स्य पालकों व किसानों से आवाहन किया कि वह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय दुगनी हो। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन एक अच्छी योजना है, अगर किसान इस पर ध्यान दें तो यह एक अच्छा आय का स्रोत बन सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img