जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमावर्ती इलाके से दो भारतीय युवक लापता हो गए हैं। दोनों औषधीय पौधों की तलाश में गए हुए थे। दोनों युवकों के परिवारीजनों ने इस मामले में पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अधिकारी राईक कामसी ने बताया, हमने इस संबंध में सेना से संपर्क किया है। दोनों युवकों को तलाश करने के लिए पुलिस व भारतीय सेना जुटी हुई है।

