Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अगली पीढ़ी को वैदिक परंपराओं से जोड़े: अभयानंद सरस्वती

  • अखिल भारतीय संत समिति की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी अभयानंद सरस्वती ने कहा की हिंदू समाज केवल वाणी तक सीमित रहने की बात न करें, वह अपने को वैदिक परंपरा से जोड़े और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी जोड़ें। शनिवार को अखिल भारतीय संत समिति उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ के वेदान्त सत्संग आश्रम, अनौराकला में संपन्न हुई।

अखिल भारतीय संत समिति, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज ने कई पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी। जिसमें सीतापुर राम अटल दास, हरदोई हरिहर दास, रायबरेली स्वामी दिव्य चेतन्य, मेरठ स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती महाराज, मथुरा स्वामी दिव्य चेतन महाराज के नाम घोषित किए। शनिवार की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन हुआ, उपस्थित संतजनो ने प्रदेश की कार्यकारिणी गठित की।

इस बैठक में विचारणीय बिंदु प्रदेश जिला संगठन को तैयार करने के साथ ही आने वाले समय में प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन के साथ प्रदेश के सभी संतों को एकत्रित कर उनको एक मंच पर लाने पर जोर दिया गया। हिंदू समाज का कैसे कल्याण हो, कैसे विखंडित होते समाज व परिवारो को वैदिक परंपराओं में पिरोया जाए, यह संतो का दायित्व है, इन विषयों को लेकर अखिल भारतीय संत समिति, उत्तर प्रदेश निर्वाहन के लिए हर समय तत्पर है और हर संभव मदद करने में भी सहयोगी रहेगी। संत ही समाज के आधार हैं संत के सन्मार्ग से ही समाज की दिशा और विकास निर्धारित होता है।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री, दंडी स्वामी जितेन्द्रानंद जी ने कहा की साधु किसी जाति, विशेष वर्ग के लिए काम नहीं करता, वह हिंदू समाज के लिए काम आता है। दंडी स्वामी ने कहा कि साधु किसी भी परंपरा का क्यों ना हो, पर वो हर समय सनातन की रक्षा और अपने समाज की सुरक्षा की बात सर्वोपरि समझता है।

22 8

शनिवार की बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय महामंत्री, दंण्डी स्वाम जितेन्द्रानंद सरस्वती महाराज काशी, संयुक्त महामंत्री महामंडलेश्वर स्वामी हंस आनंद तीर्थजी महाराज बाराबंकी, प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज लखनऊ, प्रदेश महामंत्री स्वामी रामानंद महाराज बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमहंत रामेश्वर दास जी महाराज वाराणसी, विश्व हिंदू परिषद के अशोक तिवारी केंद्रीय मंत्री हरिद्वार एवं अन्य गणमान्य संतगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img