जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: वीएसडी सीनियर स्कूल में दीया मेकिंग एक्टिविटी आयोजित की गई। इस एक्टिविटी में कक्षा तीन से कक्षा छह तक के बच्चों ने बढ़चढ़ कर उमंग व उत्साह से भाग लिया। आज के व्यस्त जीवन में त्योहार मनुष्य को उमंग व उत्साह से भर देते है तथा त्योहार ही मुनष्य को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम है। सभी बच्चों ने जातिगत भेदभाव को भुलाकर मिट्टी के दीयों को अनेक रंगों, छोटे बड़े मोतियों, सितारों और फूल पत्तियों आदि से सजाया।

