Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का अधिकारियों ने किया स्वागत

  • गाजियाबाद में आज लेंगे विभागीय अधिकारियों की बैठक, चीफ पहुंचे समीक्षा करने

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद आज गाजियाबाद में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उधर, गुरुवार को जितिन प्रसाद देवबंद जाते समय कुछ मिनटों के लिए परतापुर में रुके जहा विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

बताते चलें कि लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह के यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जितिन प्रसाद गुरुवार को देवबंद में थे। इससे पूर्व जब वो परतापुर से होकर गुजरे तो पीडब्ल्यूडी के कई अधिकारियों ने उनका बुके देकर स्वागत किया।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजीव कुमार व अधीक्षण अभियंता एनसी शर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद आज गाजियाबाद में विभागीय अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक लेंगे। मंत्री की बैठक की तैयारियां विभागीय अधिकारी युद्ध स्तर पर कर रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर राजीव कुमार खुद पूरे दिन गाजियाबाद में रहे और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। आज होने वाली बैठक के एजेन्डे के अलावा जिन जिन बिन्दुओं पर मंत्री समीक्षा कर सकते हैं उन पर भी चीफ इंजीनियर ने गाजियाबाद के विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img