Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में शु्क्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां के टूटिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सियांग जिले के सिंगिंग गांव के पास सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा पीआरओ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां तक जाने के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बचाव अभियान चलाने में भी परेशानी आ रही है। हालांकि, घटनास्थल पर बचाव दल को भेजा गया है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक, सेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर क्रैश हो गया। इससे पहले इसी साल पांच अक्तूबर को सेना का चीता हेलिकॉप्ट भी अरुणाचल प्रदेश में हादसे का शिकार हो गया था, इस हादसे में एक पायलट शहीद हो गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img