Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अरुणाचल के उप-मुख्यमंत्री का पतंजलि भ्रमण

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: अरुणाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री चाउना मेन पतंजलि योगपीठ पधारे। पतंजलि पहुंचने पर पूज्य आचार्य बालकृष्ण महाराज ने उप-मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

इसके उपरान्त उप-मुख्यमंत्री ने पतंजलि योगपीठ के विविध प्रकल्पों का भ्रमण कर भावी योजनाओं की जानकारी ली। श्री चाउना ने पतंजलि द्वारा जनसेवार्थ संचालित शिक्षण संस्थान पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज, पतंजलि विश्वविद्यालय, आचार्यकुलम्, पतंजलि गुरुकुलम् आदि की सराहना की।

उन्होंने पंतजलि की चिकित्सकीय सेवाओं को सर्वश्रेष्ठ मानव सेवा कहा। आयुर्वेद पर व्यापक शोध तथा इसके प्रचार-प्रसार के लिए पतंजलि द्वारा किए जा रहे कार्यों पर उप-मुख्यमंत्री ने पूज्य आचार्य जी से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पूज्य आचार्य जी से अरुणाचल में पतंजलि की सेवाओं को विस्तार देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूज्य आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि आयुर्वेद को प्रामाणिक औषधि का दर्जा दिलाना पतंजलि के मुख्य उद्देश्य में शामिल है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश जड़ी-बूटियों का प्रदेश है। वहाँ आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार की अपार संभावनाएँ हैं। पतंजलि अरुणाचल प्रदेश के लोगों तक अपनी सेवाएँ पहुँचा रहा है। भविष्य में इन सेवाओं को और विस्तार देने की योजना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img