Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

मोपेड सवारों को बचाने पर ट्रक पलटा, एक की मौत, दो घायल

  • हादसे में बाइक सवार मामा की मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल
  • ट्रक की चपेट में आकर एक अन्य ट्रैक्टर चालक घायल हुआ

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कस्बा थानाभवन में रोंग साइड आ रहे मोपेड सवार युवकों बचाने के प्रयास में चूने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मामा की मौत हो गई जबकि उसका भांजा घायल हो गए। वहीं एक अन्य ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आई हैं। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे शामली की ओर से चूने से भरा ट्रक सहारनपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक जब दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित नोजल रोड कट पर पंहुचा तो सामने से रोंग साइड से मोपेड पर सवार दो युवक आ गए। मोपेड सवार युवकों को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ट्रक पर संतुलन नहीं रख पाया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पर विपरीत दिशा में पलट गया।

इसी बीच कस्बा थानाभवन के मैन बस स्टैंड से शामली की ओर बाइक पर जा रहे राकेश (25) पुत्र कूड़ा सिंह वर्ष निवासी गांव गोसगढ़ तथा उसका भांजा सचिन पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी मोहल्ला नबीपुरा, कस्बा थानाभवन की बाइक असंतुलित ट्रक से टकरा गई। जिसमें मामा राकेश की मौत हो गई। इसी दौरान कस्बा के मोहल्ला कस्सावान निवासी ट्रैक्टर सवार नोशाद पुत्र गफ्फार ट्राली में गोबर भरकर खेतों पर ले जा रहे थे, जिस पर वह भी आंशिक रूप से ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img