Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 29 अक्टूबर 2022


01.. मेटा के इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर की सेवाएं फिर हुईं ठप। 2 घंटे के अंदर ठीक किया सर्वर।

मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सेवाएं एक हफ्ते में दूसरी बार ठप पड़ गई थीं। हालांकि, कंपनी ने इसको ठीक कर लिया है। मेटा ने कहा कि कंपनी ने उस समस्या को ठीक कर लिया है जो यूजर्स को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंचने से रोक रहा था।

01 FACBOOK


02.. ड्रग केस में भारती सिंह की बढ़ीं मुश्किलें। एनसीबी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट।

ड्रग केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

02 BHARTI HARSH


03.. गुजरात चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव। समान नागरिक संहिता पर आज हो सकता है फैसला।

गुजरात चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव खेल सकती है। सूत्रों की मानें तो राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया जा सकता है। इस पर आज फैसला संभव है।

03 GUJRAT


04.. राजस्थान के बूंदी जिले में वैन और कार की भिड़ंत। दो घंटे पहले जन्मे नवजात समेत चार की मौत।

राजस्थान के बूंदी जिले के हिण्डोली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 इटूंदा मोड़ के पास वैन व कार की भिड़ंत में वैन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो घंटे पहले जन्मा नवजात भी शामिल है।

04 RAJSTHAN


05.. सहारनपुर में सास और पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया। सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर।

सहारनपुर जिले में जनकपुरी कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी में ससुराल में रह रहे युवक ने सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सास की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

05 SAHARANPUR


06.. गुरमीत राम रहीम की पैरोल को रद्द करने की मांग। हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी कर राम रहीम की पैरोल को रद्द करने की मांग की है। यौन शोषण केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को कुछ समय पहले पैरोल दी गई थी।

06 GURMIT RAM RAHIM


07.. अलवर में दलित समाज के मंदिर में विवाद। थाने में कांग्रेस विधायक के साथ हुई धक्का-मुक्की।

राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में गांव हमीराका में दलित समाज के एक मंदिर में विवाद हो गया। अन्नकूट का प्रसाद फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कांग्रेस विधायक संदीप यादव के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। बाद में मंदिर में तोड़फोड़ भी हुई।

07 RAJSTHAN DALIT


08.. एक नवंबर को होगा गुजरात चुनाव का ऐलान। दो चरणों में हो सकता है मतदान।

जल्द ही गुजरात विधानसभा चुनावों का ऐलान भी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग एक नंवबर को गुजरात चुनावों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों की मानें तो यह चुनाव दो चरणों में हो सकता है।

08 GUJRAT


09.. गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल की बड़ी घोषणा। स्थानीय चेहरे पर दांव लगाएगी ‘आप’।

गुजरात में आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव चला है। पार्टी सीएम पद के लिए स्थानीय चेहरे के साथ चुनाव में उतर सकती है। ऐसे में केजरीवाल ने सीएम पद के उम्मीदवार के लिए जनता से राय मांगी है।

09 KEJRIWAL


10.. नौकरी देने में रक्षा मंत्रालय दुनियाभर में सबसे आगे। अमेरिका व चीन भी हो गए पीछे।

नौकरी या रोजगार देने के मामले में भारत का रक्षा मंत्रालय और सेना दुनिया में सबसे अव्वल है। इस मामले में अमेरिका व चीन भी पीछे हैं। यह दावा जर्मनी स्थित ‘स्टेटिस्टा’ इन्फोग्राफिक ने किया है।

10 NAUKARI


11.. औरंगाबाद में आग लगने से फटा गैस सिलिंडर। करीब 35 लोगों के जलने की खबर।

बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में करीब 35 लोगों के घायल होने की खबर है।

11 AURANGABAD


12.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश। प्रदेश के हर जिले में स्थापित होगी साइबर क्राइम का थाना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गृह विभाग के साथ बैठक में प्रदेश के प्रत्येक जिले में साइबर क्राइम थाने की स्थापना का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए अब यह समय की मांग है।

12 CM YOGI 1


13.. जया बच्चन ने अपनी नातिन से कही बड़ी बात। मुझे कोई दिक्कत नहीं यदि आपका बिना शादी के बच्चा हो।

बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने आज बड़ा बयान दिया है। अभिनेत्री ने यह बात पोडकास्ट ‘वॉट द हेल नव्या’ के दौरान अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ बातचीत करते वक्त कही। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें नातिन नव्या नवेली नंदा का ‘बिना शादी का बच्चा’ होने से भी कोई समस्या नहीं है।

13 HEMAMALINI


14.. यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी। उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक।

धामी सरकार उत्तराखंड में ब्रिटिशकाल के उन सभी स्थानों, सड़कों और भवनों के नाम बदलेगी जो गुलामी की प्रतीक माने जाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के सूरजकुंड में यह ऐलान किया।

14 CM DHAMI 1


15.. महिला थाना प्रभारी का बनाया वीडियो, फिर मांगे रुपये। पांच हजार न देने पर किया घिनौना काम।

मुरादाबाद निवासी परवेज अंसारी और उसके साथी ने महिला थाना प्रभारी दीपा त्यागी का वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये मांगे। थाना प्रभारी ने रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

15 MURADABAD


16.. राहुल गांधी ने आदिवासियों संग किया डांस। बोले- ‘उनकी कला सीखना व संरक्षित करना चाहिए’।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के भद्राचलम में आदिवासी समाज के साथ डांस किया। उन्होंने इसका वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें वह आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।


17.. मेरठ जिले के पल्लवपुरम पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा। कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

मेरठ जिले के पल्लवपुरम में प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार सुनील भराला के आवास पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि पहले सांप्रदायिक दंगे होते थे और पत्थर बरसते थे। लेकिन, अब कांवड़ यात्रा पर फूल बरसते हैं। प्रदेश सरकार में माफियाओं का राज खत्म हुआ है और विकास को बढ़ावा मिला है।

17 MEERUT 6


18.. मेरठ डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों संग पहुंचे गंगा घाट। मेला स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण।

मेरठ जिले के जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मखदूमपुर गंगा घाट मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

18 MEERUT 7


19.. आगरा में पड़ोसी के घर में बेड के नीचे बंधी मिली 14 साल की बेटी। हालत देख हैरान रह गई मां।

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने बंधक बना लिया। किशोरी की मां को पता चला तो वह आरोपी के घर पहुंची। बेटी की हालत देख दंग रह गई। बेटी बेड के नीचे बंधी पड़ी थी। मां ने बेटी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी।

19 AGRA


20.. प्रदेश सरकार के जेल मंत्री आज पहुंचे मेरठ। जिला कारागार में मनाया बच्ची का जन्मदिन।

प्रदेश सरकार में जिला कारागार मंत्री धर्मपाल प्रजापति शनिवार को मेरठ जेल पहुंचकर बंदियों से संवाद किया और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जेल में बंदियों के लिए एक नई पहल शुरू की गई। रिहाई के बाद बाहर जाकर कोई अपराध में शामिल ना हों। इस दौरान मंत्री ने महिला बैरक में महिला बंदी की 3 साल की बच्ची का जन्मदिन मनाया और अन्य 6 बच्चों को भी गिफ्ट दिए।

20 MEERUT 7

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img