Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

हापुड़ रोड चौड़ीकरण: टेंडर फाइनल, ठेकेदार भी तय

  • 28 करोड़ की लागत आएगी हापुड़ अड्डे से बिजली बम्बा तक छह लेन बनाने में
  • जरूरत पड़ने पर बिजली बम्बा पुलिस चौकी भी होगी शिफ्ट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हापुड़ अड्डे से बिजली बम्बा बाइपास तक बनने वाली छह लेन सड़क 28 करोड़ रुपये से तैयार होगी। इस सड़क के लिए टेंडर फाइनल हो चुका है तथा ठेकेदार का नाम भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने तय कर दिया है। यह जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के एई एससी शर्मा ने बताया कि पुराने कमेले के पास बन रहे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद ही इस योजना पर काम शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि इस काम के लिए टेंडर फाइनल हो चुका है तथा जीत कन्स्ट्रक्शन को ही यह रोड बनाने का ठेका दिया गया है। बकौल एससी शर्मा यह रोड नई तकनीक से बनाई जाएगी जो कि पूरी तरह धूल रहित होगी और इस रोड पर वाहन तरतीब के साथ सरपट दौड़ेंगे। इस रोड के बीच में आने वाले नालों को भी पाटा जाएगा तथा उन पर फुटपाथ बनाए जाएंगे। बीच में व्यवस्थित डिवाइडर भी होगा।

एई के अनुसार इस चौड़ीकरण में हांलाकि जमीन अधिग्रहण की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि छह लेन के लिए जितनी जगह विभाग को चाहिए उतनी जगह उनके पास मौजूद है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि चौड़ीकरण में कोई भी निर्माण बीच में आएगा तो उसे अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। एस सी शर्मा के अनुसार यदि बिजली बम्बा पुलिस चौकी भी चौड़ीकरण के दौरान बाधा बनती है तो उसे भी शिफ्ट किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img