Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

माछरा डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर मुकदमा

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से अभद्रता, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
  • नियुक्ति के बाद विवादों में घिरे रहे डा. अरविंद कुमार

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: चौतरफा विवादों में घिरे माछरा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य की मुश्किलें त्यागपत्र देने के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिलहाल कॉलेज के प्रयोगशाला परिचर ने कोर्ट के आदेश पर प्राचार्य के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा के प्रयोगशाला परिचर सुबोध कुमार ने किठौर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 16 जून को कॉलेज प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने सुबोध व उसके साथी चंद्रपाल को बिन बताए कॉलेज से गायब रहने के मामले में अनुशासनहीनता पत्र जारी कर जवाब तलब किया था।

जिसमें सुबोध ने स्पष्टीकरण दिया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के बावजूद वह केंद्र अधीक्षक देवोत्तम त्यागी को बताकर छुट्टी पर गया था। आरोप है कि स्पष्टीकरण से संतुष्ट प्राचार्य ने उन्हें कार्रवाई निरस्तारण का मौखिक आश्वासन तो दिया, लेकिन डेढ़ महीने तक निपटाया नही।

आरोप है कि इस प्रकरण में पीड़ित कॉलेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव पुरुषोत्तम कुमार व अमित त्यागी के साथ प्राचार्य से गुहार करने उनके आॅफिस में पहुंचा तो प्राचार्य ने गाली-गलौज करते हुए उसको जातिसूचक शब्द कहे। बताया कि गत सात सितंबर को वह कर्मचारी पुरुषोत्तम त्यागी के साथ कॉलेज के मेनगेट पर बात कर रहा था।

तभी प्राचार्य वहां पहुंचे और पीड़ित के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर प्राचार्य ने सुबोध को धक्का मारकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर प्राचार्य वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि गत वर्ष माछरा में नियुक्ति के कुछ दिन बाद ही प्राचार्य अरविंद कुमार कॉलेज कार्यालय से डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने को लेकर चर्चा में आए थे। इसमें उनकी काफी फजीतहत भी हुई। फिर प्रवेशों में अनियमितता पर छात्र संगठनों ने उनको घेरा। स्थिति देख प्राचार्य ने करीब एक माह पूर्व अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। जिसके बाद सतीश शर्मा को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img