Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिकाओं ने जमकर बटोरे पदक

क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिकाओं ने जमकर बटोरे पदक

0
क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिकाओं ने जमकर बटोरे पदक

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: जनता इंटर कॉलेज भोपा में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में एथलेटिक्स इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमे बालिकाओं का दबदबा रहा और उन्होंने जमकर पदक बटोरते हुए वाहवाही लूटी।

रविवार को विभिन्न खेल प्रतिभाओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि खेलों से बालकों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। आधुनिक परिवेश में छात्रों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ किसी भी एक खेल में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना चाहिए। अण्डर 14 बालक वर्ग ऊंची कूद में तौसिन,असब, आदित्य, बाधा दौड़ में तौसिन, वंश तोमर, हर्ष कुमार 400 मीटर दौड़ में हर्ष, मोहम्मद अफजल, परम कुमार चक्का फेंक में अनिकेत, रोहित कुमार, मोहम्मद फैज गोला फेंक में तौसीन, अभिनव, विजित पंवार लंबी कूद में लविश चौधरी, अरुण कुमार, मोहम्मद फैज 100 मीटर दौड़ में लविश चौधरी, विजित पवार, वंश तोमर बालिका वर्ग अंडर 14 बाधा दौड़ में कु प्रिया शर्मा, प्राची, सोनम लंबी कूद में आयशा, राधा, किरण ऊंची कूद में पायल, लक्ष्मी, खुशी गोला फेंक में खुशी, ज्योति, राधा चक्का फेंक में अवनी, खुशी, ज्योति 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी, सानिया, गरिमा 400 मीटर दौड़ में विशाखा, बिंदिया, इशिका ने क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में शारीरिक व्यायाम शिक्षक रमेश सिंह असवाल,रवि कुमार,उधम सिंह,तेज प्रताप, लोकेंद्र कुमार शामिल रहे। जूनियर एवं सीनियर वर्ग के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड्स स्वयं सेवकों ने खिलाड़ियों के सहयोग कर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन कुमार व संचालन वरिष्ठ शिक्षक संजीव राठी ने किया।इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शारीरिक व्यायाम शिक्षक व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।