Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारियां हुई शुरू

कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारियां हुई शुरू

0
कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारियां हुई शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है तीर्थ नगरी शुक्रताल में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए आते हैं यह मेला जिला पंचायत के सौजन्य से कराया जाता है जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

तीर्थ नगरी शुक्रताल में लगने वाला कार्तिक गंगा स्नान मेला का शुभारंभ 5 नवंबर को किया जाएगा। इस मेले का आयोजन जिला पंचायत की ओर से किया जाता है। मेले में जनपद मुजफ्फरनगर के आसपास शामली ,सहारनपुर, बागपत अन्य जिलों से श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए आते हैं तथा तीर्थ नगरी में करीब एक सप्ताह पहले आकर अपना तंबू बनाकर रहने लगते हैं। श्रद्धालु आश्रम व मंदिरों में पूजा अर्चना कर धर्म लाभ कमाते हैं।

जिला पंचायत की ओर से मेले की तैयारियां शुरू कर दी है जिसमें ठेकेदारों द्वारा मेला ग्राउंड में बेरिकेटिंग गंगा घाट पर वॉच टावर व अन्य स्थानो पर कार्य शुरू कर दिए हैं मेले का शुभारंभ 5 नवंबर को किया जाएगा।