Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

21 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा सन्देश, सीएम योगी को सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

  • ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में छाया रहा #स्वच्छ _ सुरक्षित _ छठ हैशटैग
  • मुख्यमंत्री ने जनता से की है स्वच्छ और सुरक्षित छठ मनाने की अपील
  • प्रदेश के सभी छठ घाटों की साफ सफाई के लिए अधिकारियों को दिये गये हैं निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से स्वच्छ और सुरक्षित छठ पर्व मनाने की अपील को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिला है। पहली बार सुरक्षा के साथ ही छठ पर्व पर स्वच्छता की अपील को इंटरनेट यूजर्स ने हाथो हाथ लिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर रविवार को हैशटैग #स्वच्छ _ सुरक्षित _ छठ जमकर ट्रेंड हुआ है। ये हैशटैग टॉप ट्रेंड में नंबर वन पर बना रहा।

इस दौरान 21.3 करोड़ लोगों तक ये हैशटैग पहुंचा। वहीं तकरीबन 11 हजार लोगों ने इस हैशटैग के साथ अपनी भावनाओं को पोस्ट किया। लगभग 18 हजार लोगों ने इस हैशटैग से जुड़कर लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट किया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी छठ घाटों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है।

इसके अलावा उनकी ओर से घाटों की सफाई को लेकर भी विस्तृत दिशानिर्देश दिये गये हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से भी छठपर्व के बाद घाटों की साफ सफाई को लेकर अपील की है और अफसरों को भी निर्देश दिये हैं कि पर्व की समाप्ति के बाद सभी घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री खुद भी रविवार शाम राजधानी के लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पर्व के दौरान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img