Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 31 अक्टूबर 2022


01.. गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटा। अब तक 132 की मौत, राहत बचाव कार्य जारी।

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में बना 142 साल पुराना केबल पुल रविवार शाम को अचानक टूट गया। जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त करीब 400 लोग पुल पर थे। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है।


02.. पीएम मोदी ने देर रात में किया मुआवजे का ऐलान। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में हुए केबल पुल हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जान गंवाने वालों में प्रत्येक के परिजनों को दो दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

02 GUJRAT 2


03.. गुजरात कबल पुल हादसे में घायलों से मिले मुख्यमंत्री। राहत और बचाव कार्य का लिया जायजा।

गुजरात के मोरबी शहर में रविवार को मच्छु नदी पर केबल पुल टूट जाने से सैकड़ों लोग नदी गिर गए। हादसे में 132 लोगों की अब तक मौत हुई है, साथ ही सैकड़ों लोग घायल हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घायलों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे।

03 GUJRAT CM


04.. केबल पुल हादसे में भाजपा सांसद के परिवार के 12 लोगों की मौत। बहन के यहां पसरा हुआ है मातम।

गुजरात के मोरबी में हुए केबल पुल हादसे में अब तक करीब 132 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में राजकोट से भाजपा सांसद मोहन भाई कुंदरिया के परिवारीजन भी शामिल हैं। उनके परिवार के 12 सदस्यों ने हादसे में अपनी जान गंवा दी।

04 BJP MP MOHAN


05.. 100 लोगों की क्षमता वाले पुल पर कैसे पहुंचे 400 लोग?। कौन होगा इस हादसे का जिम्मेदार।

गुजरात में रविवार शाम हुए मोरबी केबल पुल हादसे में अब तक 132 लोग मारे गए हैं। कई लोग इस समय अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुल के रखरखाव की जिम्मेदार ओरेवा कंपनी पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।


06.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जाएंगे मोरबी। मेंटिनेंस कंपनी पर एफआईआर के बाद नौ हिरासत में।

गुजरात में हुए हादसे का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को मोरबी जाएंगे। बताया जा रहा है कि केबल पुल के रखरखाव की जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है।

06 PM MODI


07.. कांग्रेस प्रसीडेंट खड़गे और राहुल गांधी ने जताया दुख। कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की।

मोरबी पुल हादसे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे राहत बचाव कार्य में हरसंभव मदद मुहैया कराएं।

07 KHADGE RAHUL


08.. पीएम मोदी और केजरीवाल ने रद्द किए रोड शो। उप चुनाव को लेकर था कार्यक्रम।

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘आप’ मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने अपने रोड शो रद्द कर दिया है। बता दें कि यह रोड शो उपचुनाव के मद्देनजर आयोजित होना था।

08 MODI KEJRIWAL


09.. रेप पीड़िताओं के लिए ‘टू-फिंगर टेस्ट’ दोबारा प्रताड़ना के बराबर। सर्वोच्च अदालत ने जताई नाराजगी।

दुष्कर्म पीड़िताओं के टू-फिंगर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि टू फिंगर टेस्ट रेप पीड़िताओं के लिए दोबारा आघात है। कोर्ट ने कहा, बलात्कार के मामलों में टू-फिंगर टेस्ट करने वाले व्यक्ति कदाचार के दोषी होंगे।

09 SUPREME COURT


10.. सीएजी करेगा बीएमसी की ऑडिट। सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया आदेश।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृह्नमुंबई महानगरपालिका बीएमसी के बीते दो सालों के काम-काम का ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने सीएजी से आडिट कराने फैसला लिया है।

10 CM SHINDEY


11.. शरद पवार की सेहत बिगड़ी। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती।

देश के दिग्गज नेता शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 वर्षीय शरद पवार की हालत अभी ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें अगले तीन दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

11 SHARAD PAWAR


12.. सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को देश कर रहा नमन। राहुल गांधी ने तेलंगाना में दी श्रद्धांजलि।

देश आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है। आज ही पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि भी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना समेत कई नेताओं ने उन्हें नमन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

12 RAHUL GANDHI 2


13.. उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़े श्रद्धालु। देश-दुनिया में मनाया गया छठ महापर्व।

बिहार से लेकर यूपी, दिल्ली और अमेरिका तक छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। आज छठ पूजा का अंतिम दिन है और उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ यह पवित्र महापर्व संपन्न हुआ। आस्था के इस पर्व पर नदी के तटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन दिल्ली में यमुना नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

13 CHHATH POOJA


14.. दीवार पर चढ़कर घर में घुसा युवक। आगरा में नाबालिग लड़की का किया अपहरण।

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ किशोरी के घर पर हमला कर दिया। दीवार फांदकर घर में घुस गया और परिजनों को पीटा। गांव के लोग जुटे लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका।

14 AGARA


15.. मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि। बोले- उनके योगदान की अनदेखी की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी में कहा कि यह पहली बार है जब सरदार वल्लभभाई पटेल को सम्मान मिल रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के आने से पहले महापुरुषों को दिया जाना वाला सम्मान एक परिवार तक ही सीमित था।

15 CM YOGI 2


16.. मेरठ में धर्मांतरण के लिए विदेशी फंडिंग ‘राज’। जांच में जुटीं हैं इंटेलीजेंस और पुलिस।

मेरठ के धर्मांतरण मामले में आरोपियों को कहां से फंडिंग हो रही थी। इसकी जांच के लिए जहां मेरठ पुलिस लगी हुई है, तो वहीं अब इंटेलिजेंस भी कुंडली खंगालने में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि अनिल और महेश पास्टर की गिरफ्तारी से फंडिंग के ‘राज’ का खुलासा हो सकेगी। वहीं इंटेलीजेंस सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में विदेशी फंडिंग के तार जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

16 MEERUT NEWS


17.. एलन मस्क ने ट्वीटर यूजर्स को दिया बड़ा झटका। अब ब्लू टिक के लिए हर महीने देना होगा चार्ज।

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के साथ ही कई पॉलिसी में बड़े बदलाव सामने आए हैं। एलन मस्क ने जानकारी दी थी की वह ट्विटर पर वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरी तरह से बदलने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क जल्द ही ट्विटर यूजर्स को वेरिफिकेशन ब्लू टिक के लिए हर महीने 20 डॉलर यानि करीब 1,646 रुपये चार्ज लेंगे।

17 TWEETER


18.. गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली एनसीआर की हवा। बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ एक्यूआई।

सोमवार को भी हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में और पाबंदियां लागू होने की आशंका है। दिल्ली एनसीआर की हवा बेहद खराब श्रेणी में है।

18 DELHI NCR


19.. कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी।

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने फिर एक आतंकी को ढेर कर दिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। अभी सर्च ऑपेरशन अभी जारी है।

19 JAMMU 1


20.. टीम इंडिया के लिए भी आसान नहीं है सेमीफाइनल। बारिश बन सकती है सबसे बड़ी विलेन।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बीती रात भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार से भारतीय टीम ज्यादा परेशान नहीं है क्योंकि वह अपने अगले दो मुकाबले जीतकर आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन अगर यहां एक भी उलटफेर हुआ या बारिश हुई तो टीम इंडिया मुश्किल में पड़ सकती है।

20 INDIA

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img