- देहरादून से जा रहा था हल्द्वानी
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर कादराबाद: बिजनौर के थाना अफजलगढ़ कादराबाद क्षेत्र के मीरापुर गांव के जंगल में अचानक एक हेलीकाप्टर उताराना पड़ा।
पवन हंस कंपनी का हेलीकाप्टर देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था। पायलट कैप्टन राजकुमार यादव चला रहे थे दूसरे सह पायलट कैप्टन रत्नेश सिंह और एक पैसेंजर अरुण कुमार सिंह ब्यूरो आफ सिविल डिफेंस डायरेक्टर देहरादून सवार थे। रेड सिगनल मिलने पर इमरजेंसी लेंडिंग कल्लू वाला रोड पर बिका वाला तिराहे से करीब चार किलोमीटर आगे नागेंद्र सिंह निवासी ग्राम मीरापुर मोदी वाला के खेत में की गई।
मौके पर उप निरीक्षक अनोखेलाल गंगवार फोर्स के साथ पहुंचे। पायलट राजकुमार यादव ने बताया कि देहरादून से इंजीनियर आ रहे हैं उनके आने के उपरांत ही यहां से टेक अप किया जाएगा।

