जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे बारात घर में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पंचायत नामा भरने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

