Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी तुलसीपुर ने लेखपाल को किया निलंबित

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: तहसील तुलसीपुर के ग्राम कठेर में कार्यरत लेखपाल महेंद्र कुमार टंडन के स्थान पर इनके पुत्र द्वारा विभागीय कार्य करने तथा ग्रामवासियों से अवैध रूप से धन लिया जाने का वीडियो वायरल हुआ, जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी तुलसीपुर को मामले की जांच किए जाने एवं दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया।

जांच में वीडियो प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया। उपजिलाधिकारी तुलसीपुर द्वारा महेंद्र कुमार टंडन लेखपाल कठेर तहसील तुलसीपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित कर दी गई है। प्रकरण में नयाब तहसीलदार तुलसीपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img