Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

जमीनी विवाद में पुलिस ने भाकियू युवा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया

  • पुलिस ने तीन कपिल सोम और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: शुक्रवार को रतनपुरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जमीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले भाकियू युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम और उसके भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वही मामले की सूचना मिलते ही दर्जनों भाकियू कार्यकर्ताओं ने कुछ देर में रतनपुरी थाना घेर लिया, और इंस्पेक्टर का घेराव कर धरने पर बैठ गये, भाकियू ने कहा रतनपुरी पुलिस ने मामले में एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष को जबरन गिरफ्तार किया है, जबकि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिये थी। उधर रतनपुरी पुलिस ने कहा कि कानून किसी को हाथ मे नही लेने दिया जायेगा, भाकियू जिलाध्यक्ष आरोपी है, और उसके खिलाफ कार्यवाही की गयी है, समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे। और पुलिस प्रसाशन उन्हें समझाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान धरने के आस पास कई थानों की फोर्स को लगाया गया है।

गौरतलब है गुरुवार को रतनपुरी में एक प्लाट की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के भूमि पैमाइश के बाद दो पक्षो मे मारपीट हो गयी थी, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे, वही मामले की सूचना पर एसडीएम खतौली जीत सिंह राय क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम शाहपुर और बुढाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हड़काकर मामला शांत किया था। रतनपुरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मारपीट करने वालों को हिरासत में लिया था। रतनपुरी में एक प्लाट को लेकर सत्येंद्र पक्ष और सुभाष के बीच विवाद चल रहा था। जिस की पैमाइश को गुरुवार को नायब तहसीलदार अर्जुन चौहान, हल्का लेखपाल बिजेंदर, व विवेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की पैमाइश के बाद मौके पर ही दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी थी। इस दौरान मारपीट में श्याम मोहन पुत्र सतेंद्र घायल हो गया था, वही दूसरे पक्ष से सुभाष पुत्र धर्म सिंह हरिओम ज्ञान सिंह मोंटी पुत्र बबली घायल हो गये। वही मामले की सूचना पर रतनपुरी पुलिस ने मौके पर पहुचकर 5 लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कर दिया था।

वही शुक्रवार को दोनों पक्ष जमीन को लेकर आपस में फिर भीड़ गये, और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, पीड़ित पक्ष बिजेंद्र पुत्र धूम सिंह का आरोप था, भाकियू युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम व उसके भाइयों ने उसके घर में जबरन घुसकर मारपीट की, और देख लेने की धमकी दी है, वही मामले की सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर मिथुन दीक्षित पुलिस के साथ मौके पर पहुचें और पुलिस ने भाकियू नेता कपिल सोम और उसके दो भाइयों को हिरासत में लेकर रतनपुरी थाने ले आई जहा पुलिस पर भाकियू युवा जिलाध्यक्ष ने पद का रोब ग़ालिब किया, मगर पुलिस के सामने भाकियू नेता की एक नही चली उल्टा रतनपुरी पुलिस ने आनन फानन में पीड़ित पक्ष बिजेंद्र की तहरीर पर कपिल सोम और उसके भाइयों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया, वही भाकियू युवा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना मिलने दर्जनों भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृव में रतनपुरी थाने कूच किया, और रतनपुरी पुलिस का घेराव कर धरने पर बैठ गये। भाकियू के धरने की सूचना मिलने पर आस पास के थानों की पुलिस फोर्स ने रतनपुरी थाने पहुचकर धरने की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी, भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है।

जहा घटना हुई वहां भाकियू नेता कपिल सोम नही था। उन्होंने कहा कि पुलिस को कार्यवाही करनी थी, तो दोनों पक्षों पर करती थी। एक पक्षीय क्यो की गयी है। जब कपिल सोम को छोड़ा नही जायेगा तब तक भाकियू कार्यकर्ता धरने से नही उठेंगे, वही पुलिस प्रसाशन धरने पर भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने के प्रयास में लगा था। मगर भाकियू कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े थे। समाचार लिखे जाने तक देर शाम भाकियू का रतनपुरी थाने में अनिश्चित कालीन धरना जारी था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img