- आज को होगा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, भारी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना हुआ शुरू
- गंगा स्नान मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
जनवाणी संवाददाता |
मोरना: कार्तिक गंगा स्नान मेले का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा गंगा स्नान मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु के आने की संभावना है जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम के दावे किए गए हैं मेले में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सभी बेरिकेटिंग व अन्य कार्यों को पूरा किया जा रहा है गंगा स्नान में श्रद्धालु भैंसा बुग्गी, बैलगाड़ी, निजी गाड़ी व ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे हैं मेले में खेल खिलौनों की दुकानों के साथ साथ मिठाई की दुकान तैयार हो चुकी है।
तीर्थ नगरी शुक्रताल में लगने वाला कार्तिक गंगा स्नान मेला का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा इस मेले का आयोजन जिला पंचायत की ओर से किया जाता है मेले में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु ने शुक्रताल में पहुंच अपने डेरे जमा लिए हैं प्रशासन द्वारा मेले की तैयारियां की गई हैं इसमें गंगा घाट पर बेरिकेटिंग, गंगा पुल बेरिकेटिंग, बिजली की व्यवस्था सफाई के लिए उचित इंतजाम किए जा रहे हैं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है गंगा घाट पर गोताखोर, पुलिस फोर्स ,पीएससी ,फ्लड आदि की तैनाती की गई है तथा गंगा घाट के दोनों ओर वॉच टावर भी लगाए गए हैं जिस पर पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी गंगा घाट पर सूचना के लिए खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
शुक्रताल के वीआईपी घाट पर गंदगी के अंबार
शुक्रताल में सरकार द्वारा बनाए गए वीआईपी घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है इस घाट पर सफाई की व्यवस्था भी नहीं की गई है मुख्य घाट से सफाई कर सारी गंदगी को वीआइपी घाट की ओर धकेल दिया जाता है जिससे वहां स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है श्रद्धालुओं ने वीआईपी घाट पर साफ सफाई करने की मांग प्रशासन से की है।
असामाजिक तत्व पर पुलिस की रहेगी नजर
पुलिस प्रशासन द्वारा कार्तिक गंगा स्नान मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है जिसके लिए तीर्थ नगरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है पुलिस किसी भी आपात स्थिति में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए तैयार है असामाजिक तत्व पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है असामाजिक तत्व व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस तैयार है।

