Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शहर में प्रदूषण की मात्रा कम, मिली फौरी राहत

  • लगातार बढ़ता प्रदूषण बना हुआ है चिंता का विषय

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते प्रदूषण रोकने के लिए चौथी स्टेज लागू की गई, लेकिन मेरठ में भी प्रदूषण का अच्छा खासा असर देखने क ो मिल रहा है। जिसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कते होने लगी थी, लेकिन दो दिन में प्रदूषण की मात्रा मेरठ में कम हुई है। जिसके चलते लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। उधर, लगातार मौसम में बदलाव होने के कारण सुबह और शाम के समय ठंड में भी अच्छा खासा इजाफा हो रहा है।

मेरठ के साथ आसपास जनपदों का भी प्रदूषण बढ़ा है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है। अब इस परेशानी को रोकने के लिए लोगों को प्रदूषण रोकने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। अगर समय रहते प्रदूषण की शहर में रोकथाम नहीं हुई तो यहां चौथी स्टेज लागू करनी पड़ेगी। जिसके चलते लोगों को परेशानी से दूर होना पड़ेगा। मेरठ में प्रदूषण की मात्रा 225 के आसपास पहुंच गई है।

जिसके चलते लोगें ने राहत महसूस की है। उधर, बदलते मौसम के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। राजकीय मौसम वैधशाला पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 एवं न्यूनतम आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का अनुसार अभी मौसम में बदलाव रहेगा। ठंड में भी अच्छा खासा इजाफा होगा।

इन शहरों में प्रदूषण की स्थिति

दिल्ली 381

गाजियाबाद 322

ग्रेटर नोएडा 312

हापुड़ 184

मेरठ 225

मुजफ्फरनगर 332

बुलंदशहर 219

बागपत 270

मेरठ के इन स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति

पल्लवपुरम 227

गंगानगर 195

जयभीमनगर 254

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img