Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

ईख के खेत मे बालिका का शव मिलने से फैली सनसनी

  • खेत पर काम करने आये युवक ने शव देख पुलिस को दी सुचना
  • शनिवार की सुबह से गायब थी बालिका, ग्रामीणों का अंदेसा रेप के बाद हुई बालिका की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: गन्ने के खेत में 12 वर्षीय बालिका का अर्ध नग्न आस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बालिका के शव की स्थिति देख ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी देहात घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द घटना खुलासा करने की बात कहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मजरा हाजीपुर की रहने वाली बालिका शनिवार की सुबह करीब 5 से गायब थी। परिजनों द्वारा बालिका को तलाश किया जा रहा था, लेकिन शनिवार की शाम तक उसका कुछ पता नहीं लग पाया, तो परिजन सुबह सवेरे बालिका की गुमशुदगी कराने के लिए थाने पहुंच गए कि रास्ते में ही ग्रामीणों ने सूचना दी कि तुम्हारी लड़की का शव खेत में मिला है। सुबह सवेरे खेत पर काम करने आए बबलू ने बताया कि वह सुबह सवेरे खेत पर गन्ना छीलने के लिए आया था।

जैसे गन्ना कटाई कर रहा था तो गन्ना काट युवक को ईख के अंदर कुछ पड़ा हुआ दिखाई दिया, जिस पर उसने ईख के खेत के अंदर जाकर देखा तो वहां पर बालिका का शव पढ़ा था, जिस पर उसने उसके साथ काम कर रहे हैं। अन्य मजदूरों को इस बारे में बताया तो बालिका के शव की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी पुलिस बल को साथ लेकर सीओ भोपा भी मौके पर पहुंच गए तथा गहनता से जांच शुरू की ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बालिका के परिजनों में मां मगेस, पिता बबलू व भाई बहन अभिषेक, राधा, विशाल, कान्हा आदि का रो-रो कर बुरा हाल है।11 11

रेप के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका

ईख के खेत में मिले बालिका के अर्धनग्न अवस्था में मिला बालिका का शव देकर ग्रामीणों ने बालिका के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता डॉक्टर वीरपाल सहरावत ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

घटना की सुचना पर पहुंचे एसएसपी

बालिका का शव मिलने की घटना पर मौके पर पहुंचे जनपद मुजफ्फरनगर के एसएसपी विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासे के लिए फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाकर गहनता से जांच की ओर मौके पर मोजूद एसपी देहात ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव, सीओ भोपा रामाशीष यादव को जल्द खुलासा करने की बाद पुलिस अधीक्षक ने कही है।

मां ने कहा सुबह चीखी थी मेरी बेटी किसी ने नहीं बचाया

गन्ने के खेत में मिले बेटी के शव को देख कर मां के आसू नही रुक पाय और बालिका की मां मंगलेश ने बताया की वह अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। उसका पति नगर पंचायत भोकरहेड़ी में किसान के यहां मजदूरी करता है। सुबह सवेरे महिला का पति सुबह सवेरे उठकर मजदूरी करने के लिए चला गया था। उसने बताया कि लगभग 5 के करीब उसकी बेटी ने चिल्लाकर जान बचाने की आवाज सुनाई दी थी, जिस पर किसी भी ग्रामीणों द्वारा उसकी जान नहीं बचाई गई जिसका शव आज एक के खेत में मिला है वही मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

10 11

खेत के पास झुपडी डाल कर रहे महाराज ने सुनी थीं चीखने की आवाज

जंगल में झोपड़ी बनाकर रह रहे एक महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे भी शनिवार की सुबह किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी थी। आवाज़ सुनने के बाद कुत्ते भी भोक रहे थे, लेकिन उसे यह अंदेशा नहीं था कि यहां पर ऐसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

बालिका के पिता बबलू ने थाने में तहरीर देते हुए गांव के ही युवक सोनू पुत्र किशन पर हत्या करने का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वर्जन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा, बालिका के पिता की ओर से गांव भी ही सोनू पूत्र किशन के खिलाफ़ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img