Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

प्रकृति ने हमें पाला है हम उसे ही नष्ठ कर रहे है : अनिल प्रकाश

  • खतौली में जनसंपर्क साइकिल यात्रा का शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: प्रगति से प्रकृति पथ तक, मुंबई से देहरादून तक जनसंपर्क साइकिल यात्रा का रविवार को खतौली नगर में पहुंचने पर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, स्काउट्स एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। 6 नवंबर को पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी अपने सहयोगियों के साथ शिव मंदिर जीटी रोड पर पहुचें वहा पर उपस्थित स्काउट्सव विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा पुष्प वर्षा की, डॉ जोशी आगे बढ़ो ,हम तुम्हारे साथ हैं ‘हम सब ने यह ठाना है, प्रदूषण को मिटाना है, जैसे गगनभेदी नारों के बीच कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में पहुंचे, वहां पर डॉ अनिल प्रकाश जोशी तथा दीपिका केतुरा ,श्रुति रावत, पवनेश गौड ,शालिनी नेगी, गीतांशु जोशी, शुभम आदि सभी सहयोगियों का तिलक लगाकर ,माला व बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन तथा संचालन शिक्षाविद डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने किया। अपने व्याख्यान में डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहा देश दुनिया आज बड़े बुरे दौर से गुजर रही है। गांव खाली हो रहे हैं आधी से ज्यादा दुनिया शहरों में पहुच गई। हमने हवा, मिट्टी ,पानी सब खत्म कर दिए, नदियाँ सूखी हैं ,पहाड़ टूटने को है प्लास्टिक के पहाड़ों ने जगह बना ली है।

विकास के दौर में सुविधाओं के चलते हम भोग वादी सभ्यता के आगे प्रकृति को लील रहे हैं। प्रकृति ने हमें पाला है, हम उसी को नष्ट कर रहे हैं, याद रखें प्रकृति सबसे अधिक शक्तिशाली है इसकी सेना शक्तिशाली है जब भी कोई प्रकृति पर अत्याचार करता है तो बाढ़, तूफान ,आंधी कोविड-19 बीमारियां मानवता का विनाश करती है।

वही साइकिल यात्रा का स्वागत करने वालों में अनुराग जैन प्रधानाचार्य, रितु कश्यप, डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ,अशोक कुमार नवीन जैन सीमा जैन, नीरज जैन प्रवक्ता ,सुदेश रानी, राजेश ,संतोष वर्मा, वैभव जैन, जगबीर ,सुशील कुमार, लक्ष्मी, पूनम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जवाहरलाल नेहरू स्मृति इण्टर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी,कबूल कन्या इण्टर कॉलेज मुबारकपुर तिगाई,केके जैन इंटर कॉलेज, देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, पिकेट इंटर कॉलेज ,सीतासरण इण्टर कॉलेज जनता कन्या इण्टर कॉलेज, केके जैन पब्लिक स्कूल ,जनता इंटर कॉलेज गंगधाडी के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्रों का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img