Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार ने किसानों को दिया धोखा: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसान चौतरफा लूटा जा रहा है। किसानों से झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार ने उन्हें सिर्फ धोखा दिया है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपया बकाया है। राज्य सरकार को कानूनन बकाया के साथ ब्याज भी देना चाहिए पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे है।

भाजपा के कारण किसानों के लिए खेती बारी मुसीबत बनती जा रही है। इन दिनों किसान डीएपी खाद के लिए तरस रहा है। प्रशासनतंत्र की बेरूखी से हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। खाद की कमी के चलते कालाबाजारी पनप रही है। डीएपी का स्टाक मुंहमांगे दामों पर वसूला जा रहा है। दुकानों पर 1350 रुपए कीमत वाली डीएपी बोरी 1650 रुपये में बेची जा रही है। खाद बिक्री केन्द्रों पर कुछ दूकानदार तो खाद के साथ अन्य सामान जैसे लिक्विड स्प्रे भी किसानों को जबरन बेच रहा है।

एटा में सहकारी समितियों पर खाद की कमी से किसान परेशानी में भटक रहे हैं। निजी विक्रेता किसानों से एक बोरी पर 300 रूपए तक वसूली कर रहे हैं। प्रतापगढ़, हरदोई, कासगंज जैसे अनेक जिलों में किसान डीएपी के लिए भटक रहे हैं। किसान भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की मार झेल रहे है। दिन भर लाइन लगने पर भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

भाजपा सरकार किसानों के प्रति शुरू से उदासीन है और उनके प्रति घोर उपेक्षा का भाव प्रदर्शित करती रही है। उसे अन्नदाता की नहीं पूंजीघरानों के हितों की चिंता रहती है। किसानों को सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जाता है। कभी आय दोगुनी करने का सपना दिखाया तो कभी मुफ्त बिजली का झांसा दिया। किसानों को सम्माननिधि के नाम पर अपमान और वसूली की नोटिसें ही मिल रही है। ऐसी जनविरोधी भाजपा सरकार अब किसानों को ही नहीं बल्कि समस्त प्रदेशवासियों के लिए मुसीबत बन गयी है।


सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ से समाजवादी पार्टी ने रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए मुरादाबाद मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को उनके वर्तमान पद से तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का उप घोषित कर दिया है। मुरादाबाद के वर्तमान मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह लम्बे समय तक रामपुर में जिलाधिकारी रह चुके हैं और पदोन्नत होकर मण्डलायुक्त के पद पर भी काफी समय से तैनात हैं, इसी मण्डल में जनपद रामपुर है।

ज्ञापन के अनुसार विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के समय आन्जनेय कुमार सिंह पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आरोप लगा था इसकी शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से पत्र संख्या-2204 दिनांक 29 जनवरी 2022 द्वारा आन्जनेय कुमार सिंह को स्थानान्तरित कराने की मांग की गई थी। रामपुर लोकसभा उपचुनाव के समय भी आन्जनेय कुमार सिंह रामपुर के मण्डलायुक्त के पद पर थे और अब 37-रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन 2022 होने जा रहा है, मुरादाबाद मण्डल से बिना इनको हटाये स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, भयमुक्त चुनाव सम्भव नहीं है।

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए मुरादाबाद के मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौपने गए प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य है सर्वश्री के0 के0 श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चन्द्र सिंह यादव एवं राधेश्याम सिंह यादव।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img