जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: गांव झीरन में बुधवार को 65 वर्षीय मुरारी सिंह की मौत के बाद गुरुवार को गांव में तैनात आगनवाड़ी सहायिका 45 वषीर्या सोनी पत्नी रुपचंद की बिजनौर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक हुए दोनों को दो दिन पूर्व तेज बुखार आया था। मृतका अपने पीछे तीन पुत्रियों व एक पुत्र समेत भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड गई है। गांव में पिछले करीब ढाई माह से बुखार के बढ़ते प्रकोप से हो रही मौतों को लेकर ग्रामीणों में भय और हडकंप का माहौल है।

