Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

फोटो-पार्को का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

  • पार्को का कार्य 17 नवंबर तक पूरा करें: मंडलायुक्त, मंडलायुक्त ने नगरायुक्त के साथ किया पार्को का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम ने नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के साथ चार पार्को का निरीक्षण किया और पार्को में अधूरे कार्यो को 17 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। पार्काे का सौंदर्यीकरण स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत महानगर में नौ पार्को का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इनमें से पटेल नगर सहित तीन पार्को का लोकार्पण करीब एक माह पूर्व किया जा चुका है। बाकि पार्को पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। इन पार्को में बच्चों के झूले, फुटपाथ, सोलर लाइट, वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम व ओपन जिम आदि की व्यवस्था की जा रही है। मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम ने नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के साथ मदनपुरी, कृष्णानगर, महावीर कॉलोनी व म्युनिसपिल कॉलोनी के पार्को का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने पार्को में बच्चों के खेलने के लिए ‘‘लूडो’’ बनाने के साथ ही वॉल पेंटिंग कराने तथा अन्य अधूरे पडे़ कार्यो को 17 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर लाइटों का ‘नेडा’ से सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के डीजीएम दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img