जनवाणी संवाददाता |
रूड़की: भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने भगवानपुर तहसील पहुंचकर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पदम सिंग रोड ने बताया कि किसानों की मूलभूत समस्याओं पर सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही। बिजली के बिलों से लेकर चकबन्दी के अधिकारियों की उपेक्षाओं का शिकार होना पड़ता है। सरकार किसानों की इन तमाम बड़ी समस्याओं को लेकर बिल्कुल गंभीर नही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किसानों की समस्याओं पर अमल नहीं किया गया तो आगे किसान बड़ा आंदोलन करने से नही चूकेंगे।

