Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों में से एक गिरफ्तार

जनवाणी संवददाता |

रूड़की: सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर में 2 दिन पहले हुए दो पक्षों के बीच गोलीकांड में पुलिस ने 3 फरार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विरासत पुत्र इलियास निवासी कान्हापुर बताया गया है। जिसके पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस व एक तमंचा भी बरामद किया है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के काँहापुर में दो पक्षों के बीच खेत में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान फायरिंग भी की गई थी साथ ही तमंचे भी लहराए गए थे।

पूरी घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया था। एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गोली कांड से संबंधित एक आरोपी भागने की फिराक में है जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सोलानी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी और दो नामजद आरोपी फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img