- जिला अस्पताल में सर्द मौसम के चलते हर महीने आ रहे हैं पांच से दस निमोनिया के मामले
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: सर्दी के इस मौसम में आपके नौनिहाल को निमोनिया न हो। इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप सतर्क रहें। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश कुमार कहते हैं कि हर साल सर्दियों में निमोनिया के मामले पूरे साल की अपेक्षा दो गुने से भी अधिक बढ़ जाते हैं। ऐसे में अपने नौनिहालों को निमोनिया से बचाने के लिए पीसीवी का टीका जरूर लगवाएं। घर में बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए उन्हें गर्म कपड़े ठीक ढंग से पहनाकर रखें और खान-पान का विशेष ध्यान दें।

