Sunday, September 13, 2026
- Advertisement -

मेडिकल स्टोर में साढ़े 12 लाख की दवाओं का नहीं मिला ब्यौरा

  • औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर की सील खोलकर की जांच, इंजेक्शनों के भंडारण में भी मिली लापरवाही

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सितंबर माह में गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद की औषधि विभाग की टीम ने बागपत जिले के थाना सिंघावली अहीर में अकबर व आमिर को ब्रांडेड कंपनी की नकली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद कैराना के मोहल्ला बिसातियान में स्थित खैर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई थी। यहां नकली दवाइयों के भंडारण की जानकारी दी गई थी। छापेमारी के दौरान शामली औषधि निरीक्षक निधि पांडेय भी शामिल थी। टीम ने मेडिकल स्टोर पर सील लगा दी थी।

इसके बाद 24 सितंबर को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उक्त मेडिकल स्टोर की सील खोलकर जांच की गई थी। इस दौरान मेडिकल स्टोर की दीवार में सेंधमारी कर नकली दवा हटाने का शक गहरा गया था। जांच में 15 दवाइयों के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजते हुए पुन: सील लगा दी गई थी। मामले में औषधि विभाग की ओर से कोतवाली में तहरीर भी दी ग ई थी। गुरुवार को सहायक आयुक्त औषधि मुख्यालय लखनऊ व सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल के निदेर्शानुसार हापुड़ के औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद व शामली औषधि निरीक्षक निधि पांडेय द्वारा तहसीलदार प्रियंका जायसवाल की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ खैर मेडिकल स्टोर की फिर सील खोली गई। स्टोर स्वामी शादाब अली की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। टीम ने मेडिकल स्टोर में देर रात तक जांच—पड़ताल की, जिसमें 67 दवाइयों के क्रय विवरण मांगने पर स्वामी शादाब अली महज 16 का ही विवरण दे सका। जबकि अन्य 51 दवाइयों का क्रय विवरण नहीं दिखाए जाने पर उनके विक्रय न करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा मेडिकल स्टोर में भंडारित फिजिशियन सैंपल लिए गए। वहीं, बिना फ्रिज के टीटी व आॅक्सीटॉसिन इंजेक्शन मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई गई।

उपरोक्त इंजेक्शनों को सीज कर दिया गया। औषधि निरीक्षक निधि पांडेय ने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामी शादाब अली 51 औषधियों के क्रय का विवरण नहीं दिखा सका है, जिनकी कीमत 12 लाख 64 हजार रुपये हैं। स्वामी को नोटिस जारी कर विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मेडिकल स्टोर में बिना फ्रिज के इंजेक्शन भी भंडारित पाए गए हैं। मामले में न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बप्पा के भोग में इस बार बनाएं ये 7 आसान मिठाइयां, बनाना भी है बेहद आसान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

बच्चे में दिखें ये 4 संकेत तो न करें नजरअंदाज, एनीमिया की हो सकती है शुरुआत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Meerut News: फैक्ट्री के बाहर पड़े प्लास्टिक वेस्ट में लगी भीषण आग, धुएं से ग्रामीण परेशान

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरोंडा-काशी मार्ग...

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, MBBS की 13,186 सीटें बढ़ीं; कुल सीटें 1.40 लाख पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की...
spot_imgspot_img