जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: जैसा कि विदित है कि माननीय रमेश चन्द्र रत्न की अध्यक्षता में ‘यात्री सेवा समिति’, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली का अपने अन्य माननीय सदस्यगणों के साथ उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के निरीक्षण कार्यक्रम के 04 दिवसीय दौरे के अंतर्गत आगमन हुआ है। अपने इस निरीक्षण कार्यक्रम के चौथे द्वारा मंडल के बादशाहपुर स्टेशन का विधिवत निरीक्षण किया गया। अपने आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान समिति ने इस स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जांच करते हुए यात्री सुविधा संबंधी स्थानों का अवलोकन किया तथा स्टेशन की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की Iसमिति ने स्टेशन पर खान-पान के स्टॉल ,स्वच्छता , पीने के पानी की व्यवस्था, यात्रियों के सुगम आवागमन की व्यवस्था एवं यात्री यातायात से सम्बंधित उपलब्ध सुविधाओ की जांच की।
उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल के इस स्टेशन से होकर प्रतिदिन गुजरने वाली गाड़ियों का उल्लेख करते हुए समिति ने स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया एवं सभी कर्मियों से अपनी अनुशासित सेवाओं को प्रदर्शित करने पर बल दिया ,साथ ही यात्रियों से भी संवाद करते हुए रेल से उनकी अपेक्षाओं से अवगत हुए |इस निरीक्षण में समिति ने यात्री सुविधाओं पर अपना संतोष व्यक्त करते हुए स्टेशन को रु०5,000/- प्रदान करने की घोषणा कीI आज के इस निरीक्षण में समिति के अन्य माननीय सदस्यगण यतीन्द्र सिंह, राम किशन, सुश्री बेबी चैंकी एवं प्रमोद कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक(वाराणसी) लाल चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

