- जिलाधिकारी ने बैठक में चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को दिए निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद के तीनों चीनी मिलों के गन्ना भुगतान की स्थिति को देखते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक चीनी मिल द्वारा माह नवम्बर 2022 में अंकन रुपये 50 करोड का भुगतान सुनिश्चित करें, तथा अवशेष सम्पूर्ण भुगतान यथा शीघ्र सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में चीनी मिल प्रबन्धन के विरूद्ध कठोंर कार्यवाही भी की जायेगी।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को प्रत्येक चीनी मिल वार किसानों के देय भुगतान की स्थिति जानी। जिसमें जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शामली चीनी मिल द्वारा 374.67 करोड़ के सापेक्ष 203.16 करोड का भुगतान किया है। ऊन चीनी मिल द्वारा 337.00 करोड के सापेक्ष 257.87 करोड एवं थानाभवन चीनी मिल द्वारा 439.99 करोड़ के सापेक्ष 297.45 करोड का भुगतान किया है।जिलाधिकारी ने भुगतान की स्थिति को देखते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों चीनी मिलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक चीनी मिल द्वारा माह नवम्बर 2022 में अंकन रुपये 50.00 करोड का भुगतान सुनिश्चित करें, तथा अवशेष सम्पूर्ण भुगतान यथा शीघ्र सुनिश्चित करें।
अन्यथा की स्थिति में चीनी मिल प्रबन्धन के विरूद्ध कठोंर कार्यवाही भी की जायेगी। बैठक में पेराई सत्र 2022-23 में गन्ना खरीद की समीक्षा में चीनी मिलों के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि चीनी मिल शामली एवं थानाभवन द्वारा पेराई सत्र 2022-23 का शुभारम्भ 01 नवम्बर तथा चीनी मिल ऊन द्वारा पेराई का शुभारम्भ 10 नवम्बर को किया गया है।
आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, चीनी मिल शामली से प्रदीप कुमार असिस्टेंट वाईस प्रेसीडेन्ट, सुशील कुमार महा प्रबन्धक (गन्ना),चीनी मिल ऊन से डा. कुलदीप पिलानिया महा प्रबन्धक (गन्ना) तथा चीनी मिल थानाभवन से जीवी सिंह, यूनिट हेड एवं सुभाष बहुगुणा एकाउन्ट हेड उपस्थित रहे।

