Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

अमेज ने लखनऊ में आयोजित की डीलर मीट, डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर का किया उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अमेज जहां एक ओर बड़े ब्रांडों के लिए एक कठिन चुनौती दे रहा है वहीं उपभोक्ताओं को निम्न गुणवत्ता के उत्पाद से बचाते हुए उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध करा रहा है।

देश में बैटरी, इनवर्टर और सोलर प्रोडेक्ट के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए ब्रांड “AMAZE अमेज ने अपने उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में दस डिस्ट्रिब्यूटर्स को अपना डिस्ट्रीब्यूटर बना कर Amaze brand के प्रॉडक्ट को बाजार के लिए लॉन्च किया। इस अवसर पर लखनऊ के “नोवोटेल” में एक ग्रैंड डीलर मीट का आयोजन किया !

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के AMAZE BRAND के वाइस प्रेसिडेंट राजेश कालरा , जेनरल मैनेजर संजय सिंह, ब्रांच मैनेजर प्रदीप कुमार मिश्रा, एरिया मैनेजर तरुण बरनवाल ,यशपाल सिंह और मार्केटिंग मैनेजर आशीष प्रकाश ने शिरकत किया। सबसे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन उपाध्यक्ष राजेश कालरा क्षेत्रीय प्रबंध कर्ता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के ब्रांच मैनेजर प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रोपराइटर मेहुल रस्तोगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया. मेहुल रस्तोगी ने सभी सम्मानित डीलर्स के साथ मिलकर केक काटकर AMAZE BRAND की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए एक दूसरे को बधाई दी।

लखनऊ जिले के सभी प्रमुख डीलर्स ने ब्रांड को सुलभता से ग्राहक तक पहुंचाने की बात की। डिस्ट्रीब्यूटर मेहुल रस्तोगी को संजय सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

राजेश कालरा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ 4 वर्षों में अपनी उत्तम क्वालिटी, ग्राहक को सबसे अच्छी सर्विस, उचित कीमत पर सबसे आधुनिक तकनीक के प्रॉडक्ट उपलब्ध कराकर अमेज ने पूरे भारत समेत कई देशों के उपभोक्ताओं में एक भरोसा और विश्वास प्राप्त किया है।

आप सभी सम्मानित डीलर्स की मेहनत और AMAZE परिवार पर आपके भरोसे ने आज उत्तर प्रदेश के हर पंचायत स्तर तक के उपभोक्ता को एक उम्दा क्वालिटी का बैटरी और इनवर्टर को पहुंचाया जा सका है। अमेज को हाल ही में विश्व की अग्रणी संस्थान BARC ने ‘ MOST PRESTIGIOUS BRAND in INDIA 2021’ का अवार्ड दिया है। आज अमेज के पूरे भारत में 400 से भी अधिक डिस्ट्रिब्यूटर और 15000 से भी अधिक डीलर का मजबूत नेटवर्क है और आने वाले कुछ ही वर्षों में हमारा लक्ष्य है कि भारत के सभी जिलों में हमारे डिस्ट्रीब्यूटर हों।

वही जेनरल मैनेजर संजय सिंह ने सभी डीलर को संबोधित करते हुए कहा कि COVID जैसी महासंकट के वक्त भी जिस तरह सभी ने ब्रांड को सहयोग देते हुए अमेज को आम लोगो तक उचित कीमत पर पहुंचाया वो काबिले तारीफ है। लखनऊ के लोगों को अब अमेज ब्रांड के प्रॉडक्ट यहीं पर आसानी से उपलब्ध हो पाएंगे। अमेज ने इनवर्टर में दर्जनों नई रेंज के अत्याधुनिक टेक्नोलोजी का प्रॉडक्ट लॉन्च किया है जो कम बिजली की खपत और कम वोल्टेज में भी कम समय में बैटरी को चार्ज करता है।

ब्रांच मैनेजर प्रदीप कुमार मिश्रा ने सभी का धन्यवाद देते हुए निरंतर व्यवसायिक प्रसार में सहयोग के लिए कंपनी की तरफ से डीलर बंधुओं का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित डीलर को कंपनी के तरफ से मोमेंटो दिया गया। उक्त अवसर पर वितरकों में बहुत ही उत्साह और संतोष देखा गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img