Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मिल क्षेत्र बदले जाने से क्षुब्ध किसानों का गन्ना भवन पर धरना

  • किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों से प्रस्ताव लेकर शासन स्तर पर अपील करने की व्यवस्था पर हुआ समझौता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुल्हैड़ा गांव में स्थित त्रिवेणी चीनी मिल खतौली के स्थान पर दौराला मिल का गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित करने के विरोध में किसान मजदूर संगठन ने गन्ना भवन पर धरना दिया। इस बीच गन्ना अधिकारियों ने खतौली मिल के अधिकारियों को बुलवाकर किसानों के साथ समझौता कराया। जिसके मुताबिक किसानों ने एक प्रस्ताव पारित किया, कि वे मुल्हैड़ा में खतौली मिल का ही क्रय केन्द्र चाहते हैं। इस प्रस्ताव को लखनऊ मुख्यालय भेजकर खतौली मिल की ओर से अपील की जाएगी।

किसान मजदूर संगठन (पूरण) के बैनर तले जिला ध्यक्ष देवराज सिंह पुंडीर के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना भवन में धरना देते हुए मुल्हैड़ा में खतौली के बजाय दौराला मिल का गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित किए जाने का विरोध किया। उनका कहना था कि मुल्हैड़ा क्षेत्र के किसान खतौली मिल में की जाने वाली सप्लाई और भुगतान आदि को लेकर संतुष्ट हैं। इसके बावजूद उनके गांव में दौराला मिल का क्रय केन्द्र स्थापित किया जा रहा है।

जबकि इस बारे में गन्ना क्षेत्र के संबंधित किसानों को जानकारी तक नहीं दी गई। इसके अलावा घटतौली, रामबाण, सुपर फास्फेट आदि के नाम पर कटौती के मुद्दे भी उठाए गए। इस मामले को लेकर उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने खतौली मिल के अधिकारियों को गन्ना भवन बुलाते हुए किसानों के साथ समझौता कराया। किसानों के प्रस्ताव को लेकर खतौली मिल की ओर से प्रदेश मुख्यालय में अपील किए जाने को लेकर सहमति बनी।

अधिकारियों ने बताया कि इस अपील के आधार पर मुख्यालय मेरठ गन्ना भवन के अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर कार्यवाही करेगा। वार्ता के दौरान खतौली मिल के जीएम, डिप्टी कैन कमिश्नर, दौराला समिति के उप सचिव शामिल रहे। समझौते के आधार पर किसानों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। युवा जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, महानगर अध्यक्ष विजय राघव, कुलदीप सिंह, चरण सिंह, देवेन्द्र सिंह, ओम सिंह, ठा. बुध सिंह महाश्य, अंकित सिंह, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img