Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 12 नवंबर 2022


01– हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर हुआ मतदान। 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे।

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान आज समाप्त हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 65.95 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। अब 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

27 3


02.. बिपाशा-करण सिंह के आंगन में आई ‘लाडली। शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी।

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

02 BIPASA BASU


03.. मधुसूदन मिस्त्री ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द। बढ़ सकती हैं कांग्रेस की मुश्किलें।

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख सकती हैं। जानकारों का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी पर टिप्पणी चुनाव पर असर डाल सकती है।

03 CONGRESS


04.. चोरी के आरोप में दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटा। ईंट और डंडों से बरपाया कहर।

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो युवकों को चोरी के आरोप में भीड़ ने उन्हें पकड़कर एक खंभे से बांधकर ईट-पत्थर और डंडों से जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया और अपने साथ थाने ले गई।

04 BIHAR


05.. मेलबर्न में फाइनल के दौरान भारी बारिश के आसार। आईसीसी ने प्लेइंग कंडीशन में किया बड़ा बदलाव।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले फाइनल को लेकर प्लेइंग कंडीशन में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, रविवार को मेलबर्न में भारी बारिश की संभावना है। उस दिन 95 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

05 CRICKET


06.. तमिलनाडु में मंजूर नहीं ईडब्ल्यूएस आरक्षण। भाजपा, अन्नाद्रमुक ने किया बैठक का बहिष्कार।

तमिलनाडु के सत्तारूढ़ राजनीतिक दलों को गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण मंजूर नहीं है। सीएम एमके स्टालिन द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में 103 वें संविधान संशोधन विधेयक को ठुकरा दिया गया।

06 TAMILNADU


07.. विधानसभा चुनाव से पहले 200 स्थानों पर छापेमारी। एटीएस व जीएसटी की टीम ने चलाया अभियान।

गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छापेमारी हुई है। राज्य एटीएस और जीएसटी के अधिकारियों ने 200 स्थानों पर छापेमारी की है। 96 को हिरासत में भी लिया गया है।

07 GUJRAT


08.. 66वें दिन शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा। महाराष्ट्र में 382 किमी की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को 66वें दिन राहुल गांधी के नेतृत्व में हिंगोली के शेवाला गांव से शुरू हुई। यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश पहुंचेगी।

08 RAHUL GANDHI


09.. सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश। हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में डेंगू व अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के प्रयासों को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल एक्टिव किये जाएं।

09 CM YOGI


10.. पांच एकड़ जमीन पर बनेगा बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर। आईआईटी के विशेषज्ञ तैयार करेंगे डीपीआर।

मथुरा में वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के लिए कॉरिडोर योजना लगभग फाइनल हो गई है। सूत्रों के अनुसार, पांच एकड़ जमीन पर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। मंदिर के लिए जमीन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की निधि से खरीदी जाएगी।

10 MATHURA


11.. ठग सुकेश ने फोड़ा एक और लेटर बम। केजरीवाल, सत्येंद्र जैन को पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की दी चुनौती।

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर का एक और लेटर बम सामने आया है। सुकेश ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की चुनौती दी है। सुकेश ने कहा कि इस टेस्ट की लाइव प्रसारण की मांग की है, ताकि सच देश के सामने आ सके।

11 SUKESH


12.. भाजपा में टिकट बंटवारे पर खींचतान जारी। सांसदों और प्रदेश पदाधिकारियों के बीच हुई नोकझोंक।

दिल्ली निगम चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में जबरदस्त खींचतान जारी है। प्रदेश चुनाव समिति की हुई पहली बैठक में अधिकतर सांसदों व प्रदेश पदाधिकारियों के बीच टकराव बना रहा।

12 DELHI BJP


13.. महिला सुरक्षा के लिए धामी सरकार ने उठाए अहम कदम। ऐप लांच कर सीएम ने बताए फायदे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा का शुभारंभ किया। महिलाएं उत्तराखंड पुलिस ऐप में दिए गए विकल्प गौरा शक्ति से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

13 CM DHAMI


14.. राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान लेगा जल्द फैसला। आचार्य प्रमोद ने जयपुर में किया दावा।

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की। इसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजस्थान को लेकर आलाकमान जल्द बड़ा फैसला लेगा।

14 PRAMOD


15.. 13 नवंबर को झुंझुनू में जुटेंगे भाजपा के 400 दिग्गज। उपचुनाव को लेकर बनेगी रणनीति।

भाजपा राजस्थान में गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ पर घेरने की तैयारी में है। विधानसभा उपचुनाव से लेकर आम चुनाव-2023 तक की स्ट्रेटेजी तैयार करने के लिए भाजपा नेता राजस्थान में जुटेंगे। यह बैठक 12 और 13 नवंबर को होगी।

15 RAJSTHAN


16.. जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने सात साल की बच्ची पर किया हमला। चेहरे पर गहरे जख्म, हाथ-पैर में भी काटा।

फिरोजाबाद में खेल रही बालिका पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे बालिका गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताया है। पीड़ित बालिका के परिजन ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

16 FIROZABAD


17.. मुंबई एयरपोर्ट पर रोके गए शाहरूख खान। कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने पर हुई पूछताछ।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान और उनकी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार की देर रात रोक लिया। लाखों रुपए की क़ीमत की घड़ियों को भारत में लाने और कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने की वजह से शाहरुख खान से पूछताछ की गई।

17 SHAHRUKH KHAN


18.. यूपी में पुलों की जांच पूरी, 25 पुल असुरक्षित। सबसे ज्यादा मेरठ में 7 और चंदौली में मिले 4 पुल।

यूपी में योगी सरकार ने सभी पुलों के जांच के आदेश दिए थे। 5283 पुलों की जांच के बाद राज्य की 25 पुल असुरक्षित पाई गई हैं। जिसमें मेरठ में सबसे ज्यादा 7 पुल असुरक्षित मिले हैं। साथ ही चंदौली के चार, मिर्जापुर और प्रतापगढ़ में दो-दो पुल असुरक्षित मिले हैं।

18 CM YOGI


19.. पूर्व मंत्री हाजी याकूब के विदेश भागने की आशंका!। 10 बैंक खातों से खुलेगा राज!, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी।

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। वहीं, पुलिस 10 बैंक खाते मिले हैं। सीओ किठौर अमित कुमार राय का कहना कि विदेश भागने की आशंका के चलते याकूब का परिवार समेत लुकआउट जारी किया गया है।

19 MEERUT 1


20.. मेरठ के नायरा पेट्रोल पंप का नया खेल उजागर। खालापार के सलीम ने लगाई थी हैकिंग चिप।

मेरठ में तेल का खेल कराने वालों के खिलाफ एसटीएफ ने सुबूत जुटाए, बावजूद थाना पुलिस विवेचना में साक्ष्य शामिल नहीं कर रही हैं। जिसको लेकर पुलिस की विवेचना पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मेरठ में तेल के खेल में थाना पुलिस की भूमिका पर लोग संदेह करने लगे हैं। पुलिस के मुताबिक जेल जाने से पहले पंप मालिक अवनीश गोयल ने बताया है कि मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी सलीम ने मशीन को हैक करने के लिए चिप लगाई थी। जबकि मैकेनिक देवेंद्र उर्फ सतेंद्र ने मशीन में मदर बोर्ड लगाया था। सलीम को पुलिस ने अभी तक नामजद नहीं किया। सलीम को पुलिस ने अभी तक नामजद तक नहीं किया है।नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप पर मिलावट और घटतौली के खेल की विवेचना कठघरे में खड़ी है। नौ दिन बाद मुकदमे में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा बढ़ाकर पुलिस ने केस डायरी कोर्ट में पेश कर रिमांड की अर्जी लगाई। जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन रिमांड पर निर्णय नहीं हो सका। सोमवार को फिर सुनवाई के लिए तारीख लगी है।

20 MEERUT 3

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img