Thursday, July 2, 2026
- Advertisement -

प्रधानमन्त्री व मुख्यमंत्री की तस्वीरे हटाने पर भाजपाईयो का हंगामा

वीडीओ पर किसान मसीहा की भी तस्वीर हटाने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

ककरौली: विकास खण्ड मोरना के ग्राम दौलतपुर में पंचायत भवन से ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री व किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह के तस्वीरे हटवाने की जानकारी मिलते ही भाजपाईयों का गुस्सा भड़क उठा। मामले की सूचना पर गांव में पहुँचे मण्डल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। गांव में तनाव और हंगामे की सूचना पर ककरौली थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और किसी तरह मामले को शांत किया। मामले को लेकर भाजपा नेता ने ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले को लेकर भाजपाईयों में रोष का माहौल है।

विकास खण्ड मोरना के थाना ककरौली क्षेत्र के गाँव दौलतपुर के पंचायत भवन में कुछ दिनों से रंगाई पुताई का काम चल रहा है। रंगाई पुताई के बाद कार्यालय में क्रांतिकारी सुभाषचन्द्र बोस,पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए.पी जे.अब्दुल कलाम,राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, डॉ.भीमराव अंबेडकर, चन्द्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह सहित प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित स्व.किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह की तस्वीरें लगाई गई थी। शनिवार को कार्यालय से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की तस्वीरें गायब मिलने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में हंगामा मच गया। सूचना पर गांव दौलतपुर में पहुँचे शुकतीर्थ मण्डल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत ने बताया कि सचिव कार्यालय से यशस्वी प्रधानमन्त्री व माननीय मुख्यमंत्री की तस्वीरों को हटाने का निंदनीय कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम सचिव पर तस्वीरे हटवाने का आरोप लगा है। तस्वीरे हटवाने की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और उन्होंने मौके पर आकर हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा के कार्यकर्ता आरोपी ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर अड़ गए। तनाव व हंगामे की सूचना पर पहुँचे ककरौली थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली है। भाजपा के सेक्टर प्रभारी महताब सिंह गुर्जर ने आरोपी ग्राम सचिव के खिलाफ तहरीर देकर तुरन्त कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

महापुरुषों के प्रति घृणित मानसिकता का लगाया आरोप

गांव दौलतपुर में हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी पर अवैध वसूली के गम्भीर आरोप लगाए। ग्रामप्रधान सलतुनिशा के पति दोस्त मोहम्मद ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम को मामले की जानकारी मिली थी। सचिव कार्यालय की चाबी उनके पास नही रहती है। मामले की जानकारी लेने के लिए शनिवार को वह ग्रामीणों के साथ सचिव कार्यालय में पहुंचे जंहा काफी देर बाद ताला खुलने पर दीवार से हटाई गयी तस्वीरों को देखा है। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री व किसान मसीहा की तस्वीरे हटवाने का घृणित कार्य किया गया है जो उसकी महापुरुषों के प्रति गन्दी मानसिकता को दशार्ता है। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

वर्जन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने बताया कि ऐसी गन्दी मानसिकता के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी।

खण्ड विकास अधिकारी रामआशीष ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही है

थानाध्यक्ष ककरौली जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

EIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर, आवेदन की तारीख बढ़ी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में...

Vitamin C-Rich Foods: शरीर को चाहिए भरपूर विटामिन C? इन 10 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img