Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मेरठ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज

  • 3000 परीक्षार्थी लेंगे भाग, हाथीखाने में आधी रात के बाद से ही लगी परीक्षार्थियों की लंबी लाइन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर थानांतर्गत आर्मी हाथीखाना भर्ती केन्द्र में रविवार को होने वाली अग्निवीर लिखित परीक्षा को लेकर पुलिस ने सैन्य और खुफिया विभाग के अफसरों के साथ सुरक्षा का जायजा लिया और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं।
इस परीक्षा में 13 जिलों से साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी आएंगे। आर्मी हाथीखाना भर्ती सेंटर की तरफ से सभी रास्ते बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक का कहना है कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया है। सेना भर्ती बोर्ड की ओर से पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया। अभ्यर्थियों की फिजिकल और मेडिकल जांच हुई। इस परीक्षा में मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ जिले के युवाओं ने भाग लिया।

अब सफल अभ्यर्थियों की 13 नवंबर को लिखित परीक्षा मेरठ कैंट में आर्मी हाथीखाना भर्ती मैदान में होगी। इसमें साढ़े तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने आर्मी अफसरों के साथ आज भी बैठक की। परीक्षा सेंटर व आसपास क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। शहर में रूट डायवर्जन के लिए प्लान जारी किया। सदर, रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, लालकुर्ती, देहली गेट थाने की फोर्स को सुरक्षा में लगाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img